गुरु पूर्णिमा पर जग ज्योति दरबार बिजड़पुर में नर्मदेश्वर महादेव की स्थापना

० भव्य रुद्राभिषेक और सैकड़ों श्रद्धालुओं की सहभागिता

राजेश वर्मा। कुरुक्षेत्र भूमि 
बिजड़पुर, 10 जुलाई 

जग ज्योति दरबार बिजड़पुर में आज गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व अत्यंत श्रद्धा और भक्ति भाव से मनाया गया। इस पवित्र अवसर पर नर्मदा नदी से लाए गए पावन नर्मदेश्वर शिवलिंग की विधिपूर्वक स्थापना की गई। स्थापना का यह दिव्य कार्य अयोध्या से पधारे शास्त्रों के गूढ़ ज्ञाता पंडित शोभित दास जी , आचार्य दिनकर शर्मा के वैदिक मंत्रोच्चारण और शास्त्रोक्त विधियों के साथ सम्पन्न हुआ। दरबार परिसर शिवमय वातावरण में गूंज उठा और श्रद्धालुओं के मन में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ।

इस आयोजन में महंत राजेंद्र पुरी जी महाराज के सान्निध्य में विशेष पूजा-अर्चना और रुद्राभिषेक किया गया। महंत जी ने गुरु पूर्णिमा की महिमा बताते हुए गुरु-शिष्य परंपरा को आध्यात्मिक उत्थान का आधार बताया। उन्होंने सावन मास की महत्ता को रेखांकित करते हुए घोषणा की कि पूरे सावन माह के दौरान प्रतिदिन रुद्राभिषेक का आयोजन दरबार में किया जाएगा।

इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों एवं श्रद्धालुओं की उपस्थिति आयोजन को भव्यता प्रदान कर रही थी। विशेष रूप से अजय राठी, विजय राठी, अक्षय राठी, मक्खन सिंह, बिल्लू, मनी मान, कुलदीप हिन्दू, जगीर मोर, गौरव सांगवान, बलराम, धर्मवीर सिंह, विकास लाडवा, कर्म सिंह, कार्तिक, अमरजीत मंढाण कड़ामी, पवन, मनोज बतरा सहित अनेक अन्य श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और शिव पूजन में भाग लिया।
पूरे आयोजन के दौरान भक्तों ने भक्ति भाव से भरे वातावरण में रुद्राष्टाध्यायी, शिव चालीसा और भजन कीर्तन में भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में महाप्रसाद वितरित किया गया और श्रद्धालुओं को सावन माह में प्रतिदिन दरबार में उपस्थित होकर रुद्राभिषेक करने का निमंत्रण दिया गया।
यह आयोजन न केवल धार्मिक श्रद्धा का प्रतीक रहा, बल्कि समाज में अध्यात्म, संयम और शिव भक्ति की भावना को भी मजबूती से स्थापित करने वाला सिद्ध हुआ।

Post a Comment

Previous Post Next Post