हरियाणा से यमुना प्रवाह यात्रा में पहुंचे युवा मोर्चा पदाधिकारियों को प्रदेशाध्यक्ष बड़ौली ने झंडी दिखाकर किया रवाना
अभिषेक पूर्णिमा
पिहोवा, 2 दिसंबर - सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित की गई यमुना प्रवाह यात्रा में जिला भाजपा की ओर से युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अभिजीत वासन, महामंत्री रिचिक कौशिक और युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी विनीत त्यागी ने भाग लिया।
मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा अभिजीत वासन ने बताया कि युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा और हरियाणा यमुना प्रवाह यात्रा के संयोजक जयदेव नौलथा के नेतृत्व में हरियाणा से पहुंचे युवाओं को प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली और युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा राजस्थान से शुरू होकर गुजरात में स्टैचू ऑफ यूनिटी तक पहुंची। पूरे हरियाणा प्रदेश से 50 युवाओं को इस यात्रा में शामिल होने का मौका मिला।
उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने 570 से अधिक रियासतों का एकीकरण करके अखंड भारत का निर्माण किया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी कबाइलियों ने जब जम्मू कश्मीर पर हमला किया तो महाराजा हरि सिंह ने उस समय के प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू से मुलाकात का समय मांगा। लेकिन ढाई दिन तक उन्हें समय नहीं दिया गया। इस दौरान पाकिस्तान ने पीओके के काफी क्षेत्र पर कब्जा कर लिया। बाद में सरदार वल्लभभाई पटेल के नेतृत्व में इन्हें खदेड़ कर काफी हद तक जम्मू कश्मीर के हिस्से को भारत में वापस में लाया गया ।
उन्होंने बताया कि राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में स्टैचू ऑफ यूनिटी स्थापित करके उन्हें पूरा सम्मान दिया है। यात्रा का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, जन- जागरण, युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करना और सरदार पटेल के योगदान को जन-जन तक पहुंचना है। यात्रा के बीच रास्ते जगह-जगह यात्रा का स्वागत, नुक्कड़ सभाएं, युवा सम्मेलन व संस्कृत कार्यक्रम आदि चलाए जा रहे हैं।
उन्होंने यात्रा में भाग लेने का अवसर प्रदान करने पर युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष साहिल सुधा का भी आभार व्यक्त किया।