कथावाचक साध्वी गौरी ने अंतर्राष्टï्रीय सरस्वती महोत्सव में किया कथा प्रवचन,
महोत्सव में पहली बार तीर्थ स्थली पिहोवा के श्रद्घालुओं के लिए आयोजित किया कथा प्रवचन कार्यक्रम
राजेश वर्मा। कुरुक्षेत्र भूमि
पिहोवा
- अंतर्राष्टï्रीय सरस्वती महोत्सव-2025 में पहली बार हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड की तरफ से पिहोवा के सरस्वती तीर्थ पर कथा प्रवचन के लिए 2 दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कथा के पहले दिन दिव्य ज्योति जागृति संस्थान से कथावाचक साध्वी गौरी ने भगवान श्रीराम की महिमा का गुणगान किया।
महोत्सव के पहले दिन मुख्य मंच पर प्रवचन करते हुए साध्वी गौरी ने भगवान श्री राम के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रत्येक मानव को मोक्ष की प्राप्ति और अपने जीवन को सफल बनाने के लिए नियमित रुप से जय-जय राम, जय-जय राम का गुणगान करना चाहिए। भगवान श्रीराम ने अपना पूरा जीवन त्याग करके पूरी दुनिया के सामने मर्यादा पुरुषोतम राम को दर्शाया और बताने का प्रयास किया कि मानव को कभी भी लालच नहीं करना चाहिए, हमेशा धर्म का पालन करना चाहिए।
उन्होंने अलग-अलग उदाहरण प्रस्तुत करते हुए कहा कि आज मानव सनातन को छोडकऱ विकारों औयंर कुरीतियों को अपनाकर अपने जीवन को असफलता की तरफ लेकर जा रहा है। इसलिए आज मानव को जागरुक होने की जरुरत है और भगवान श्रीराम के दर्शाए रास्ते को अपनाने की जरुरत है। मनुष्य को अच्छा नागरिक बनने का प्रयास करना चाहिए। जो मनुष्य अपने जीवन पर नित्त रोज आत्म मंथन करता है और परमात्मा का नाम लेता है, उस मनुष्य को जीवन निश्चित ही सफल हो जाता था।
