ग्यारह दिन की खड़ी तपस्या व कड़ी साधना से, अपने आराध्य से सीधा संपर्क—जग ज्योति दरबार में दिखाई दे रहा अद्भुत आध्यात्मिक दृश्य

राजेश वर्मा। कुरुक्षेत्र भूमि
बिजडपुर,  जग ज्योति दरबार 

जग ज्योति दरबार में महंत श्री राजेंद्र पुरी जी महाराज की खड़ी तपस्या दूसरे दिन भी कठोर साधना और अटूट संकल्प के साथ जारी है, जहां बिना विश्राम किए के जारी यह कड़ी तपस्या, साधक के अपने आराध्य से सीधे संपर्क का प्रतीक मानी जा रही है। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि खड़ी तपस्या के माध्यम से महंत जी ईश्वरीय चेतना से साक्षात संवाद स्थापित कर रहे हैं, जिससे दरबार परिसर में दिव्य और चमत्कारी ऊर्जा का अनुभव हो रहा है। सुबह से देर शाम तक सैकड़ों श्रद्धालु दरबार पहुंचकर दर्शन कर रहे हैं और कई भक्त अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव, मानसिक शांति और मनोकामना पूर्ति का अनुभव साझा कर रहे हैं। 
भक्ति, संयम और त्याग की यह साधना पूरे क्षेत्र में आस्था का केंद्र बनी हुई है, वहीं जयकारों और मंत्रोच्चार से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना हुआ है। श्रद्धालुओं का मानना है कि महंत श्री राजेंद्र पुरी जी महाराज की यह कड़ी तपस्या जनकल्याण, सुख-शांति और आध्यात्मिक उत्थान का मार्ग प्रशस्त कर रही है। इस मौके पर तेजबीर सिंह,अश्वनी ,मखन सिंह ,मनप्रीत सिंह व जगीर मोर भी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post