राजेश वर्मा कुरूक्षेत्र भूमि
पिहोवा, 24 अक्टूबर
श्री दक्षिणा काली पीठ, मॉडल टाउन पिहोवा में आज आध्यात्मिक माहौल उस समय और अधिक पवित्र हो गया जब श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के प्रतिष्ठित श्री महंतों का आगमन हुआ। आगमन अवसर पर पीठ के मुख्य आचार्य एवं संतों ने अखाड़े के श्रीमहंतों का मालाओं से भव्य स्वागत किया।इस अवसर पर स्वामी खटवांग पुरी, स्वामी महेश पुरी, स्वामी आशुतोष पुरी ने अखाड़े के श्रीमहंत मृत्युंजय भारती, श्रीमहंत विनोद गिरी, श्रीमहंत मनोज गिरी तथा श्रीमहंत प्रेम पुरी महाराज, श्रीपंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव महंत विश्वनाथ गिरी, श्रीमहंत बंसी पुरी महाराज का परंपरागत विधि-विधान से स्वागत किया। स्वागत समारोह के बाद सभी संतों एवं श्रीमहंतों ने श्री दक्षिण काली पीठ परिसर में स्थित नवग्रह व शनिदेव मंदिर, एकादश रूद्र महादेव मंदिर, आकाश भैरव पक्षीराज, बाल हनुमान, माता सरस्वती, काली माता तथा लक्ष्मी माता के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। वातावरण “हर-हर महादेव” और “जय माता दी” के जयघोष से गूंज उठा।इस अवसर पर श्री महंत मृत्युंजय भारती जी ने कहा श्री दक्षिणा काली पीठ पिहोवा जैसी पवित्र भूमि पर आकर आत्मिक आनंद की अनुभूति होती है। यहां के संत, महात्मा और भक्त जिस श्रद्धा और भक्ति भाव से धर्म की सेवा कर रहे हैं, वह प्रशंसनीय है। हमारी संस्कृति और सनातन परंपरा का संरक्षण ऐसे ही स्थानों के माध्यम से संभव है। सभी को चाहिए कि वे धर्म, सेवा और सदाचार के मार्ग पर चलकर समाज में शांति और सद्भाव फैलाएं। कार्यक्रम के दौरान पीठ परिसर में भक्तों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। सभी ने साधु-संतों से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर थानापति धीरज पुरी, स्वामी रामकिशन पुरी, बारुराम बंसल, विपिन काहड़ा, बलदेव गर्ग, अनिल बंसल, मोहित गुप्ता, जगदीश कानूनगो, पाण्डेय सहित अनेक साधु महात्मा एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे
Tags
पिहोवा