पत्रकार देश का चौथा स्तंभ, जो समाज सेवा के क्षेत्र में प्रशासन के आईने का करता है काम: उमेश गोयल


क्लब के सभी पत्रकारों को 10 लाख रुपए की हेल्थ पॉलिसी व पहचान पत्र की वितरित     

अभिषेक पूर्णिमा 

पिहोवा, 18 अक्टूबर (): पिहोवा प्रेस क्लब द्वारा दीपावली मिलन समारोह का आयोजन हरियाणा मिल्क फूड्स परिसर में बड़ी धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एम.डी. उमेश गोयल एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी कृष्ण अवतार (अमेरिका वाले) ने शिरकत की।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। मुख्य अतिथि उमेश गोयल व वशिष्ट अतिथि कृष्ण अवतार ने सभी गणमान्य व्यक्तियों व पत्रकारों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं व समाज में पत्रकारों की भूमिका की जमकर सराहना की।
इस अवसर पर क्लब के सभी पत्रकारों को 10 लाख रुपए की हेल्थ पॉलिसी वितरित की व पहचान पत्र प्रदान किए गए।      
 

    समाजसेवी उमेश गोयल ने कहा कि पत्रकार देश का चौथा स्तंभ है। जो समाज सेवा के क्षेत्र में प्रशासन के आईने का काम करता है। पत्रकारिता एक चुनोती पूर्ण काम है। जो समाज को जागरूक करने में हर समय तत्पर रहते है।
     डीएसपी निर्मल सिंह ने कहा कि पुलिस व पत्रकारों का एक ऐसा संबंध है,जो कि पुलिस को किसी भी घटना की सूचना मुहहिया करवाने में अहम भूमिका निभाते हैं। कल्ब द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह जैसे कार्यक्रम आगे भी ऐसे ही सुचारू रूप से होने चाहिए ताकि अपनी भाईचारा कायम रहे। क्लब के सदस्यों द्वारा उपस्थित सभी मेहमानों को स्मृति चिन्ह भी भेंट कर सम्मानित किया गया। क्लब के समारोह के अंत में प्रधान संजीव बंसल, संरक्षक अनिल बागड़ी व नरेश वधवा ने समारोह को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी आयोजकों, गणमान्य व्यक्तियों एवं मौके पर उपस्थित  सभी अतिथियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया।
 

      कार्यक्रम के दौरान आपसी सौहार्द व एकता का सुंदर संदेश दिया गया और दीपावली के पावन पर्व पर मिलन का यह आयोजन पत्रकारों में नई ऊर्जा लेकर आया है।
 

    इस मौके पर सुभाष गुप्ता, नगरपालिका प्रधान आशीष चक्रपाणी,डा. सुदर्शन चुघ, राइस मिल एसोसिएशन के प्रधान सतीश सैनी, युधिष्ठिर बहल, वरिष्ठ अधिवक्ता शिव दर्शन मुरार, बार एसोसिएशन के प्रधान काबल सिंह गिल, मार्किट कमेटी के चेयरमैन तरणदीप सिंह वैडच, संजय गांधी, मान सिंह, प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष सतनारायण गुप्ता, सचिव अभिषेक पूर्णिमा, कोषाध्यक्ष रमेश गर्ग, रामपाल मालिक, जसपाल गिल,देव पूर्णिमा, किशोर शर्मा, संजय वर्मा, प्रवीण शर्मा, राजेश वर्मा, सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे


Post a Comment

Previous Post Next Post