प्रो गुरिंदर मक्कड़ ने अपने योगदान द्वारा डीएवी कॉलेज पिहोवा को दिलाई विशिष्ट पहचान: डॉ स्वर्ण चौधरी


राजेश वर्मा, कुरुक्षेत्र भूमि।
पिहोवा,

डीएवी कॉलेज पिहोवा में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में प्राचार्य प्रो गुरिंदर मक्कड़ की आजीवन उपलब्धियों को समर्पित विद्वत अभिनंदन  समारोह का आयोजन किया गया जिसमें प्रख्यात शिक्षाविदों और विद्वानों ने शिरकत की। डीएवी कॉलेज पिहोवा के पूर्व प्राचार्य डॉ स्वर्ण चौधरी ने प्रो गुरिंदर मक्कड़ को उनके सफल कार्यकाल के लिए बधाई देते हुए उनके योगदान और उपलब्धियों से सभी को अवगत कराया। डॉ स्वर्ण चौधरी ने  प्राचार्य का कार्यभार ग्रहण करने पर डॉ सुरेन्द्र शर्मा को सभी की ओर से शुभ कामनाएं दीं। डॉ सुरेन्द्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि  गणित विभाग में कार्यरत प्रो गुरिंदर ने अपने 33 वर्ष से अधिक के सेवा काल में विभागाध्यक्ष और प्राचार्य के दायित्व निर्वाहन के साथ साथ उच्च शिक्षा और समाज कल्याण के प्रति समर्पण भाव से कार्य किया है। प्राचार्य के रूप में डीएवी कॉलेज पिहोवा में उन्होंने थोड़े ही समय में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उनके कार्यकाल में कॉलेज ने हर क्षेत्र में नए मुकाम हासिल किए हैं। इस अवसर पर बोलते हुए डॉ स्वर्ण चौधरी ने कहा कि प्रो गुरिंदर का जीवन सेवा और समर्पण की अद्वितीय मिसाल है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कॉलेज और अनेक संगठनों द्वारा अनेकों दायित्व दिए गए जिनका उन्होंने बखूबी निर्वहन किया है। उनके कार्यकाल में कॉलेज में अनेक विभुतियों का पदार्पण हुआ जोकि कि स्वयं ही उनके व्यक्तित्व का परिचय देता है। उनके सहज स्वभाव और सरल कार्य शैली ने छात्रों और शिक्षकों के साथ साथ पिहोवा निवासियों को भी नैतिक रूप से सशक्त करने का कार्य किया है। उच्च शिक्षा और समाज कल्याण के प्रति उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकत। इस अवसर पर कॉलेज में बने शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित किया। प्रो गुरिंदर और डॉ स्वर्ण चौधरी के परिवार द्वारा कॉलेज की स्मृति वाटिका में पौधा रोपण किया गया। उपास्थित विभूतियों में डॉक्टर स्वर्ण चौधरी के पारिवारिक सदस्य: श्रीमती प्रेम चौधरी, कर्नल अनिल चौधरी, मोनिका चौधरी तथा प्रो गुरिंदर मक्कड़ के परिवार से  उनकी धर्मपत्नि श्रीमती मीनू मक्कड़, पुत्री तमन्ना शर्मा मक्कड, दामाद केशव शर्मा, नाती कियान शर्मा,  पुत्री ज्योत्सना मक्कड, पुत्र अभयजोत सिंह मक्कड, उनकी बहन सुनैना थरेजा, सुनील थरेजा( बहनोई), श्रीमती शैली माटा, संकल्प माटा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर कॉलेज शैक्षिक और गैर शैक्षिक स्टाफ के समस्त सदस्य उपस्थित रहे। मंच संचालन डॉ प्रवीण कुमार ने किया। इस अवसर पर डॉ सुमन सिरोही ने डीएवी परिवार की ओर से प्रो गुरिंदर मक्कड़ को कविता स्मृति अर्पित की। अंत में कॉलेज कार्यालय के लिए वाटर डिस्पेंसर भेंट करते हुए प्राचार्य प्रो गुरिंदर मक्कड़ ने स्नेह और सहयोग के लिए आए हुए अतिथि गणों, पिहोवा  सामाजिक संस्थाओं, नगर निवासियों, एवं स्टॉफ सदस्यों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान उत्सव का माहौल प्रतीत बना रहा ।

Post a Comment

Previous Post Next Post