भारत विकास परिषद के सदस्यों ने परिवारों सहित खेली फूल व चंदन की होली


पिहोवा, 26 मार्च (राजेश वर्मा)

 समाज सेवा के कार्यों में नगर की प्रतिष्ठित सस्था भारत विकास परिषद की ओर से सम्राट फोटो में होली पर्व का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में भाविप के सभी सदस्य परिवार सहित शामिल हुए। चंदन और फूलो से होली खेलते हुए सभी परिवार एवम सदस्यो ने एक दूसरे पर रंग व गुलाल डालकर जमकर होली का आनंद उठाया। महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने गीले रंगों व गुलाल से खेलते हुए आपसी एकता को बढ़ावा दिया। 
          प्रधान ज्ञान भूषण पपनेजा ने कहा कि होली के रंग जीवन में खुशियों का संदेश देते हैं। होली का पर्व जहां आपसी भाईचारे का प्रतीक है, वहीं इससे हमें प्राचीन संस्कृति व सभ्यता की जानकारी भी मिलती है। होली पर्व समस्त मानव जाति को समानता, एकता, प्रेम, सुख, मित्रता और उत्साह का संदेश देता है। इस अवसर पर देव पूर्णिमा, चंद्रगुप्त मंगला, अजय रोहिल्ला, सुरेश बंसल, राजेश गोयल, पवन बंसल, सतीश छाबड़ा, राकेश खुराना, मेघराज गर्ग, वेद प्रकाश गर्ग साहित सभी सदस्य परिवार सहित उपस्थित थे। 
होली पर मैं शामिल भारत विकास परिषद के सदस्यगण।
Previous Post Next Post