अभिषेक पूर्णिमा/राजेश वर्मा
चंडीगढ़, 19 मई।आदमपुर से कांग्रेस विधायक चंद्र प्रकाश को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ओबीसी (OBC) विभाग का नया स्टेट चेयरमैन नियुक्त किया गया है। कांग्रेस आलाकमान की मंजूरी के बाद राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इस संबंध में पत्र जारी किया। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। इसे आगामी सांगठनिक बदलावों और राज्य में ओबीसी वोट बैंक को मजबूत करने की कांग्रेस की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। चंद्र प्रकाश को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का बेहद करीबी माना जाता है, जिससे संगठन में हुड्डा खेमा और मजबूत हुआ है।
पिहोवा जांगड़ा समाज से देव पूर्णिमा, श्री विश्वकर्मा धीमान समाज के पूर्व प्रधान जगदीश धीमान, प्रधान श्याम लाल धीमान सहित जांगड़ा एवं धीमान सहित अन्य के समुदाय के लोगों ने विधायक चंद्रप्रकाश जांगड़ा को उन्हें कांग्रेस पार्टी के ओबीसी सेल स्टेट का चेयरमैन बनाए जाने की बधाई दी।