अभिषेक पूर्णिमा
पिहोवा, 18 मई। गांव धनीरामपुरा में धार्मिक आस्था और जनकल्याण की भावना को लेकर एक विशेष धार्मिक कार्य संपन्न हुआ। गांव के सरपंच एवं माता बगलामुखी धाम के अग्रणी सेवादार विकल कुमार चौबे सहित गांव के गणमान्यजनों के विशेष प्रयासों से राजस्थान के गोगा माड़ी धाम(बागड़)से जाहरवीर गोगा महाराज के शुभ आशीर्वाद स्वरूप गांव धनीरामपुरा में मस्तान पीर पर गोगा जी महाराज का जोड़ा स्थापित किया गया। इस अवसर पर गांव में धार्मिक माहौल बना रहा तथा श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। सरपंच विकल कुमार चौबे ने बताया कि इस धार्मिक कार्य की जिम्मेदारी गांववासियों ने उन्हें सौंपी थी, जिसे पूरा करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि यह प्रयास गांव की भलाई, सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की भावना को समर्पित है।उन्होंने आगे कहा कि जाहरवीर गोगा महाराज जी की कृपा से गांव में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहेगी तथा धार्मिक आयोजनों से सामाजिक एकता को भी मजबूती मिलेगी।
कार्यक्रम के अंत में सरपंच विकल कुमार चौबे ने गांव धनीरामपुरा के सभी निवासियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से यह धार्मिक कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो पाया।इस मौके पर गांव के पूर्व सरपंच ओमप्रकाश शर्मा,राजकुमार शर्मा, ज्ञानचंद शर्मा, सोनू वालिया, पवन शर्मा, मुकेश शर्मा, पवन मोदगिल, गोपाल राम, उपमा सैनी,साहब सिंह सैनी, नरेश शर्मा, लालचंद कश्यप, प्रदीप कश्यप, रूपी भगत, सुनील शर्मा, सोनी कश्यप, वीरम कश्यप, सुनील कश्यप, रामचंद्र शर्मा, नवरात्र राम कश्यप, हरि सिंह कश्यप सहित अनेक गण्यमान्य लोग एवं गांव वासी मौजूद थे।

