कॉलेज टीचर एसोसिएशन के प्रधान डॉ. सुदीप कुमार, डॉ कुसुम एवं डॉ सतपाल जी ने माननीय मुख्यमंत्री जी से की शिष्टाचार भेंट

राजेश वर्मा। कुरुक्षेत्र भूमि
पिहोवा,

आज कॉलेज टीचर एसोसिएशन के प्रधान डॉ. सुदीप कुमार, डॉ कुसुम एवं डॉ सतपाल जी ने माननीय मुख्यमंत्री जी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान स्टाफ से संबंधित सभी प्रमुख मांगों—मकान किराया भत्ता (HRA), एक्स-ग्रेशिया, मेडिकल सुविधाएं, ग्रेच्युटी, लीव एवं सर्विस रूल्स आदि—पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने सभी मांगों पर सकारात्मक रुख दिखाया तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी लंबित फाइलों का वर्तमान स्टेटस तुरंत प्रस्तुत किया जाए और उन्हें शीघ्र पूर्ण करने की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाए।
इसके पश्चात यूनियन के पदाधिकारियों ने वित्त विभाग में मकान किराया भत्ता (HRA) की फाइल को लेकर अधिकारियों से मुलाकात की। यह फाइल वर्तमान में संबंधित FR ब्रांच में है और सकारात्मक रूप से प्रगति पर है।
साथ ही पदाधिकारियों ने अतिरिक्त प्रधान सचिव श्री यशपाल जी एवं ओएसडी श्री राज नेहरू जी से भी मुलाकात कर सभी मांगों एवं समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी फाइलों का शीघ्र फॉलो-अप किया जाएगा।
इसके बाद शिक्षा विभाग, पंचकूला में अधिकारियों से मुलाकात की गई, जहां यह जानकारी मिली कि मार्च-अप्रैल माह की सैलरी मई के दूसरे सप्ताह तक आने की संभावना है। बजट से संबंधित फाइल वर्तमान में वित्त विभाग में लंबित है। साथ ही कुछ कॉलेजों के Utilization Certificates (UC) लंबित हैं, जिनके शीघ्र जमा करने का आग्रह किया गया है।
अंत में, शिक्षा विभाग के निदेशक महोदय से मिलकर यूनियन पदाधिकारियों ने UGC के नए नियमों के अनुसार ओरिएंटेशन एवं सेमिनार संबंधी पत्र जारी करने का अनुरोध भी किया।
प्रधान,
कॉलेज टीचर एसोसिएशन

Post a Comment

Previous Post Next Post