पीएचसी सारसा में एचपीवी एवं सीबीएसी विषय पर बैठक आयोजित, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश: हेल्थ इंस्पेक्टर मनजीत भोला


अभिषेक पूर्णिमा

पिहोवा, 18 मई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गांव सारसा में एचपीवी एवं सीबीएसी विषय पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक एस.एम.ओ डॉ. संजीव गोयल के निर्देशानुसार की गई। हेल्थ इंस्पेक्टर मनजीत भोला ने बैठक के दौरान एचपीवी वैक्सीनेशन कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से लागू करने, इसके प्रति जन जागरूकता बढ़ाने तथा सीबीएसी सर्वे को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।  

 हेल्थ इंस्पेक्टर मनजीत भोला ने उपस्थित स्वास्थ्य कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी कर्मचारी क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य करें तथा विभागीय योजनाओं को सफल बनाने में अपना पूर्ण सहयोग दें।श्रीमती नीलम कुमारी एल.एच.वी ने फील्ड स्तर पर बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया। बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

Previous Post Next Post