कंप्लेंट केंद्र को तोड़कर उसे क्लस्टर स्तर पर मर्ज किए जाने की कार्रवाई से कर्मचारियों में गहरा रोष


------अभिषेक पूर्णिमा
पिहोवा 9 सितम्बर। बिजली विभाग के एसडीओ बलवान मेहरा द्वारा ग्रामीण स्तर पर बनाए गए कंप्लेंट केंद्र को तोड़कर उसे क्लस्टर स्तर पर मर्ज किए जाने की कार्रवाई से कर्मचारियों में गहरा रोष है। इसे लेकर कर्मचारियों में गहरा रोष है। एचएसईबी वर्कर यूनियन के प्रधान बलबीर रंगा व सचिव रणजीत सहित कर्मचारियों का कहना है कि छोटे स्तर पर शिकायत केंद्र को खत्म करके एरिया बढ़ने से कर्मचारियों को भारी दिक्कत आएगी। इसके साथ-साथ उपभोक्ताओं को भी परेशानी होगी। एरिया बड़ा होने से कर्मचारी सभी शिकायतों का निवारण नहीं कर पाएंगे। उनका अधिकतर समय 10 से 15 किलोमीटर के दायरे में आने-जाने में ही व्यस्त हो जाएगा। जबकि इससे पूर्व यह दायरा दो से तीन किलोमीटर का था। एरिया बड़ा होने के कारण लाइनों का भी भेद कर्मचारियों को नहीं होगा। जिससे हादसा होने का खतरा भी बढ़ेगा। इसी विषय को लेकर आज बिजली विभाग के कर्मचारियों ने नगर पालिका प्रधान आशीष चक्रपाणि सभी पार्षदों और सरपंचों के साथ बैठक करके उन्हें आने वाली इस समस्या से अवगत कराया।

 बैठक में नगर पालिका प्रधान आशीष चक्रपाणि ने बिजली विभाग के एससी से बात करके समस्या उन तक पहुंचाई। जिन्होंने दोबारा रिव्यू करने का आश्वासन दिया। अधिकारी के फैसले के खिलाफ पार्षदों और सरपंचों ने भी कर्मचारियों का समर्थन किया। कर्मचारियों ने कहा कि ऐसा करने के लिए विभाग के कोई लिखित आदेश नहीं हैं। अधिकारी केवल ट्रायल के रूप में कर्मचारियों को जानबूझकर परेशान कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इस तरह का फरमान वापस नहीं हुआ तो कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे। यूनियन ने कहा कि वह किसी भी तरह से बिजली सप्लाई बंद करके उपभोक्ताओं को परेशान नहीं करना चाहती। लेकिन अधिकारी उन्हें मजबूर कर रहे हैं। इस दौरान उपभोक्ताओं को होने वाली परेशानी की जिम्मेदारी अधिकारियों की होगी। इस मौके पर नगर पार्षद दीपक महंत, रविकांत कौशिक गगन टांक, विकास चोपड़ा,  रोकी शर्मा सहित कई लोग मौजूद थे।
फोटो संख्या: 09-4

Post a Comment

Previous Post Next Post