राष्ट्र को चरित्रवान और संस्कारी बनाने में संत समाज की अहम भूमिका: सांसद नवीन जिंदल


सांसद जिंदल ने की मां बगलामुखी की पूजा अर्चना व महंत भीम पुरी से लिया आशीर्वाद


आज पंच दिवसीय बगलामुखी महायज्ञ पूर्णाहुति, कन्या पूजन, संतो के प्रवचनों, विशाल भंडारे का होगा आयोजन

अभिषेक पूर्णिमा 

पिहोवा, 31 जनवरीः भारत साधु समाज के प्रदेशाध्यक्ष श्रीमहंत बंसी पुरी, महंत भीम पुरी के सान्निध्य में गांव धनीरामपुरा स्थित मां बगलामुखी मंदिर में चल रहे पंच दिवसीय मां बगलामुखी प्रकटोत्सव महायज्ञ के चौथे दिन विशेष रूप से कुरुक्षेत्र सांसद नवीन जिंदल मां बगलामुखी धाम पहुंचे, जहां पर सरपंच विकल चौबे सहित अनेक ग्रामीणों व गणमान्य लोगों ने उनका स्वागत किया। सांसद नवीन जिंदल ने मां बगलामुखी की पूजा अर्चना,यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर महायज्ञ में आहुति डाली। तत्पश्चात महंत भीम पुरी ने माल्यार्पण कर सांसद नवीन जिंदल को प्रसाद भेंट कर आशीर्वाद प्रदान किया। समारोह में स्वामी महेश पुरी, स्वामी शिवदयाल पुरी, महंत कमला पुरी, समाजसेवी विपिन काहडा, अवतार वालिया, राहुल, संयम छपरा, कैलाशनाथ, रंजन कंसल, शालू कंसल, मोना सीकरी, राकेश बधवार सहित अनेक गण्यमान्यजनों ने पहुंचकर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। यज्ञाचार्य डा. अभिषेक कुश, पं. गंगा प्रसाद शास्त्री, पं. अखिलेश तिवारी की अगुवाई में वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ महायज्ञ में प्रतिदिन भारी संख्या में श्रद्धालु यज्ञशाला की परिक्रमा कर पुण्य अर्जित कर रहे हैं। 


   सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि  संत महात्माओं के आशीर्वाद से हर वर्ष मां बगलामुखी महायज्ञ का आयोजन देश में शांति व विकास को लेकर ओर लोकभलाई के लिए किया जाता है। जो कि बहुत ही सराहनीय है।संत महात्मा राष्ट्र को चरित्रवान और संस्कारी बनाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

       मंदिर के पीठाधीश महंत भीम पुरी ने कहा कि मां बगलामुखी धाम में आज रविवार को आध्यात्मिक चेतना और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। विभिन्न स्थानों से पधार रहे संत-महात्माओं के अमृतमय प्रवचनों से पूरा धाम भक्तिरस में सराबोर होगा। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह बना हुआ है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना से होगी इसके पश्चात संतजन धर्म, संस्कार, राष्ट्रभक्ति और मानव जीवन के मूल्यों पर अपने प्रेरणादायी विचार व्यक्त करेंगे। संतों के प्रवचन श्रद्धालुओं को सत्य, संयम और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देंगे।  

मंदिर के सेवादार एवं गांव धनीरामपुरा के सरपंच विकल कुमार चौबे ने बताया कि आज 1 फरवरी को मां बगलामुखी प्रकटोत्सव महायज्ञ पूर्णाहुति, कन्या पूजन, संतों के प्रवचन एवं विशाल भंडारे के साथ संपन्न होगा। जिसमें नगरवासियों के साथ साथ विभिन्न प्रांतों से गणमान्यजन एवं श्रद्धालु शामिल होंगे। इस अवसर पर जेपी मैहला, पं. गीता राम, सरपंच संदीप मोर, रमेश ककराला, कृष्ण सैसा, भाजपा महिलाओं मोर्चा की मंडल अध्यक्ष गीता शर्मा, सुशील बंसल सहित भारी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित थे।



Post a Comment

Previous Post Next Post