पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुडडा व सांसद कुमारी शैलजा ने पूर्व मंत्री हरमोहिन्दर सिंह चठा की पत्नी निर्मलजीत कौर के निधन पर जताया शोक

अनेक नेताओं व कार्यकर्ताओं ने चट्टा परिवार से मिलकर बंधाया ढांढस 

पिहोवा, 30 जनवरी। हल्का विधायक मंदीप सिंह चठा की माता एवं  पूर्व मंत्री हरमोहिन्दर सिंह चठा की पत्नी निर्मलजीत कौर चट्ठा के निधन पर आज शोक व्यक्त करने के लिए सांसद कुमारी शैलजा, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा उनके निवास स्थान पर पहुंचे।

                पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित। पूर्व सीएम ने चट्टा परिवार के दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवार से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। 

              इस दौरान नूंह से विधायक आफताब अहमद, पूर्व विधायक एवं जिला अध्यक्ष मेवा सिंह, चेयरमैन सुभाष रामगढ़ रोड, पूर्व पार्षद गोपाल कौशिक, राकेश बधवार, सुखबीर ग्रेवाल, जितेंद्र बबलू, कर्णजीत सिंह चटठा राहुल कौशिक, लाल चंद मांगना, जसमेर बटेडी भी  मौजूद रहे।इसके अलावा अनेक नेताओं व कार्यकर्ताओं ने परिवार के साथ दुख साझा किया

Previous Post Next Post