--अभिषेक पूर्णिमा
पंच दिवसीय बगलामुखी महायज्ञ के दूसरे दिन श्रद्धालुओं ने डाली आहुतियां
पिहोवा, 29 जनवरी। मां पीतांबरा पीठ बगलामुखी धाम धनीरामपुरा में चल रहे पंच दिवसीय बगलामुखी महायज्ञ के दूसरे दिन आज विभिन्न प्रदेशों से आए यजमानो व श्रद्धालुओं ने मां बगलामुखी की पूजा अर्चना व यज्ञ में आहुति डालकर अपने सुखमय जीवन की कामना की। महायज्ञ में यज्ञाचार्य डॉ. अभिषेक कुश सहित 41 ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्र उच्चारण कर यजामानों से यज्ञ में आहुति डलवाई। समारोह में विशेष रूप से श्रीमहंत बंसी पुरी महाराज, स्वामी महेश पुरी, स्वामी शिवदयाल पुरी, स्वामी आशुतोष पुरी, सहित अनेक संत महात्माओं व सैनसन्स पेपर मिल के एम.डी प्रदीप सैनी, प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डा. अवनीत वडैच, समाजसेवी विपिन काहड़ा, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रिंस मंगला सहित अनेक गण्यमान्य लोगों शिरकत कर संत महात्माओं से आशीवार्द प्राप्त किया। महायज्ञ के दौरान श्रद्धालुओं ने यज्ञशाला के चारों ओर परिक्रमा कर पुण्य अर्जित किया।
धाम के पीठाधीश महंत भीम पुरी ने कहा कि मां बगलामुखी यज्ञ(पीतांबरा देवी) दसों महाविद्या में से एक अत्यंत शक्तिशाली तांत्रिक अनुष्ठान है, जो मुख्य रूप से शत्रुओं के नाश, कोर्ट कचहरी के मामलों में विजय, कानूनी अड़चनों को दूर करने और नकारात्मक ऊर्जा, बुरी शक्तियों, भूत, प्रेत, तांत्रिक हमले से रक्षा के लिए किया जाता है यह महायज्ञ व्यापार में वृद्धि समृद्धि कर्ज मुक्ति और जीवन की सभी विपत्तियों को दूर करने के लिए भी अत्यंत फलदाई माना जाता है।
गांव धनीरामपुरा के सरपंच एवं मंदिर के अग्रणी सेवादार विकल कुमार चौबे ने बताया कि मां बगलामुखी मंदिर व यज्ञशाला को विशेषकर पीले फूलों से सजावट की गई है। चौबे ने बताया कि एक फरवरी रविवार को पंच दिवसीय बगलामुखी महायज्ञ का पूर्णाहुति, संत समागम के साथ विशाल भंडारे के साथ समापन होगा, जिसमें दूर दराज से संत महात्मा, श्रद्धालु व गण्यमान्यजन लोग शामिल होंगे।
इस अवसर पर अवतार वालिया, महामंत्री गुलशन शर्मा, मनोज खरबंदा नरेश मुखीजा, सुरेंद्र पहलवान ईस्हाक, मनीष कौशिक, अनिल बंसल, जगदीश कानूनगो, रामकुमार मित्तल, राधे राधे, बिंदिया बहल, कंवरपाल खिल्लन, पं. गंगा प्रसाद शास्त्री, पं. अखिलेश तिवारी सहित भारी संख्या में श्रद्धालु गण उपस्थित थे।
इस अवसर पर अवतार वालिया, महामंत्री गुलशन शर्मा, मनोज खरबंदा नरेश मुखीजा, सुरेंद्र पहलवान ईस्हाक, मनीष कौशिक, अनिल बंसल, जगदीश कानूनगो, रामकुमार मित्तल, राधे राधे, बिंदिया बहल, कंवरपाल खिल्लन, पं. गंगा प्रसाद शास्त्री, पं. अखिलेश तिवारी सहित भारी संख्या में श्रद्धालु गण उपस्थित थे।

