फोरलेन हाईवे निर्माण की घोषणा ऐतिहासिक: जयभगवान शर्मा (डीडी)


>>>हरिद्वार से सीधा जुड़ेंगे विश्वप्रसिद्ध पिहोवा व कुरुक्षेत्र के तीर्थ,
>>>सुगम होगी तीर्थ यात्रा,पर्यटन को भी मिलेगा बढ़ावा: डीडी


राजेश वर्मा। कुरुक्षेत्र भूमि 
पिहोवा, 25 अक्टूबर 

भाजपा नेता जयभगवान शर्मा (डीडी) ने कहा कि पिहोवा-कुरुक्षेत्र-यमुनानगर फोरलेन हाईवे निर्माण की घोषणा ऐतिहासिक है इससे उत्तरी भारत की दशकों वर्ष पुरानी मांग पूरी होगी।जयभगवान शर्मा (डीडी) ने कहा कि इस परियोजना में कुरुक्षेत्र व लाडवा के बाईपास भी शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि प्रतिवर्ष जम्मू कश्मीर,हिमाचल प्रदेश,पंजाब,दिल्ली,राजस्थान,गुजरात सहित अनेक प्रदेशों के करोड़ों श्रद्धालु तीर्थ यात्रा पर हरिद्वार से पिहोवा व कुरुक्षेत्र आते हैं।लेकिन इस पिहोवा से यमुनानगर तक अत्यधिक ट्रैफिक होने के कारण बहुत परेशानी होती थी हालांकि यमुनानगर से हरिद्वार तक तो फोरलेन हाइवे का निर्माण भाजपा शासन में करवाया जा चुका है।उन्होंने कहा कि इस हाईवे के निर्माण से क्षेत्र में जहां पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा वहीं औद्योगिक क्षेत्र में भी बहुत तरक्की मिलेगी।शर्मा ने कहा कि देश विदेश से करोड़ों तीर्थयात्री इस मार्ग से सफर करते हैं क्योंकि विश्वप्रसिद्ध पिहोवा तीर्थ का महत्व बिहार के गया तीर्थ से भी अधिक है।फोरलेन राजमार्ग बनने से अब तीर्थ यात्रा बहुत सुगम हो जाएगी।
भाजपा नेता जयभगवान शर्मा ने इस परियोजना की मंजूरी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि इस पुण्य व ऐतिहासिक कार्य के लिए युगों युगों तक क्षेत्रवासी भाजपा सरकार के आभारी रहेंगे।

भाजपा नेता जयभगवान शर्मा ने कहा कि निर्माणाधीन पिहोवा-शाहबाद फोरलेन हाईवे का विस्तार भी अब देहरादून तक किए जाने की जो घोषणा हुई है इससे हमारे क्षेत्र में औद्योगिक विकास होगा।
शर्मा ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार निरंतर दूरगामी सोच के साथ कार्य कर रही है।बिना किसी भेदभाव व बिना क्षेत्रवाद के प्रदेश का सर्वांगीण विकास किया जा रहा है।प्रदेश का हर जिला राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ चुका है।पिछले दस वर्षों में अम्बाला-हिसार मार्ग का निर्माण हुआ और उसके बाद गंगहेड़ी नारनौल ग्रीनफील्ड सिक्स
लेन एक्सप्रेस हाईवे का निर्माण हुआ जो कि अब  इसका विस्तार कर चंडीगढ़-मुंबई एक्सप्रेस हाईवे किया गया है और इस परियोजना पर निर्माण कार्य युद्धस्तर पर जारी है।उन्होंने कहा कि ऐसी परियोजनाओं से ही वर्ष 2047 तक भारत के विकसित राष्ट्र बनने का रास्ता प्रशस्त होगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post