> >>विश्व में ख्याति प्राप्त कर चुकी है भारत की योग प्रणाली
>>>अनाजमंडी में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ अंतर्राष्टï्रीय योग दिवस
राजेश वर्मा/पिहोवा
एसडीएम अमन कुमार ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दीप प्रज्जवलित किया तथा योग के विशेषज्ञों से योग का आरंभ करने का अनुग्रह किया। उन्होंने कहा कि योग शब्द संस्कृत शब्द युज से लिया गया है, जिसका अर्थ है एकसाथ होना। योग हमारे शरीर, मन और आत्मा को एक साथ जोडऩे का एक तरीका है। यह जीवन जीने का ऐसा अनूठा तरीका है, जो हमें शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से स्वस्थ रहने में मदद करता है। योग केवल शरीर की कुछ मुद्राओं या आसन तक सीमित नहीं है। बल्कि यह हमें स्वस्थ और संतुलित जीवन जीना सिखाता है। यह हमें अपनी सांसें, विचारों और भावनाओं को नियंत्रित करना सिखाता है। इससे हम सभी परिस्थितियों में शांत रहना और अपना ध्यान केंद्रित करना सीखते हैं।उन्होंने कहा कि योग के कई लाभ हैं। यह हमें शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से सतर्क और आध्यात्मिक रूप से जागरूक रहने में मदद करता है। यह हमें स्ट्रेस, टेंशन और डिप्रेशन को कम करने में मदद करता है। योग बच्चों के लिए भी फायदेमंद है। यह बच्चों की एकाग्रता, याददाश्त और स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसके साथ ही यह उनकी शारीरिक फिटनेस, मानसिक स्वास्थ्य और आध्यात्मिक जागरूकता को बेहतर बनाने में भी उनकी मदद करता है।