राजीव गांधी पंचायती राज संगठन कुरुक्षेत्र के जिला अध्यक्ष बने जसमेर भटेड़ी


अभिषेक पूर्णिमा

पिहोवा, 28 मई : राजीव गांधी पंचायती राज संगठन कुरुक्षेत्र के जिला अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर जसमेर भटेड़ी ने कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन को पंचायत स्तर तक मजबूत बनाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा एक साधारण कार्यकर्ता पर जताया गया विश्वास उनके लिए गर्व और बड़ी जिम्मेदारी का विषय है।

जसमेर भटेड़ी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे हरियाणा के नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह तथा प्रदेश प्रभारी बी. के. हरिप्रसाद का हृदय की गहराइयों से धन्यवाद किया।


उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से कार्य करेंगे। साथ ही आम जनता की समस्याओं और आवाज को मजबूती से उठाने का कार्य निरंतर जारी रहेगा।

जसमेर भटेड़ी ने विशेष रूप से सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा पिहोवा के विधायक मनदीप सिंह चट्ठा, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के चेयरमैन डॉ. सुनील पवार तथा प्रदेश अध्यक्ष फोम लाल का भी आभार जताया। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं के सहयोग से उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है।

उन्होंने संगठन के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाने और संगठन को नई मजबूती देने के लिए वह निरंतर कार्य करते रहेंगे। अंत में उन्होंने “जय हिंद” और “जय कांग्रेस” के नारों के साथ सभी का आभार व्यक्त किया।


Previous Post Next Post