नवदीप मार्किट में शॉप से मोबाइल चुराने के आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, भेजा जेल


अभिषेक पूर्णिमा

12 मोबाईल चोरीशुदा फोन बरामद, वारदात में प्रयोग मोटरसाइकिल व सेंध लगाने के औजार बरामद किये गए

पिहोवा, 28 मई पुलिस ने मोबाईल की दुकान में सेंध लगाकर मोबाईल फोन चोरी करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अपराध अन्वेषण शाखा-1 की टीम ने मोबाईल की दुकान मोबाइल फोन चोरी करने के आरोपी साहिल उर्फ़ तेजू वासी इंद्री( करनाल) व राजेन्द्र उर्फ़ राजू रोपड़ पंजाब को गिरफ्तार करने में सफलता की है। पुलिस को दी अपनी शिकायत में अमित वर्मा वासी पेहवा ने बताया कि उसकी नवदीप मार्किट में मोबाईल फोन की दुकान है। दिनांक 12 मई 26 को रात वह अपनी दुकान बंद करके घर गया था। अगले दिन सुबह 10 बजे जब उसने दुकान खोली तो बाहर का शटर ठीक था। अन्दर जाकर देखा तो  अज्ञात चोरों ने दुकान की दीवार तोड़कर दुकान से 15 पुराने मोबाईल फोन चोरी कर लिए हैं। जिसकी शिकायत पर थाना शहर पेहवा में मामला दर्ज करके आगामी जांच अपराध अन्वेषण शाखा-1 को सौंपी गई। 22 मई को अपराध अन्वेषण शाखा-1 प्रभारी निरीक्षक प्रतीक के मार्ग-निर्देश में पीएसआई जसबीर सिंह, सहायक उप निरीक्षक कुलदीप, वीरन्द्र विक्रम, प्रवेश व सिपाही विकास की टीम ने मोबाईल की दुकान मोबाइल फोन चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को माननीय अदालत के आदेश से 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से चोरीशुदा 12 मोबाईल फोन, वारदात में प्रयोग मोटरसाइकिल व सेंध लगाने के औजार बरामद किये गए। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।

Previous Post Next Post