गांव धनीरामपुरा में वर्षों का सपना हुआ साकार, बनने जा रहा है भव्य गोगा माड़ी धाम


अभिषेक पूर्णिमा

महंत भीम पुरी के आशीर्वाद एवं सरपंच विकल चौबे के प्रयास व ग्रामवासियों के सहयोग से रखा गया नींव पत्थर 

पिहोवा, 29 मई। गांव धनीरामपुरा में मां बगलामुखी धाम के महंत भीम पुरी महाराज के आशीर्वाद व ग्रामवासियों के सहयोग से धार्मिक आस्था और जनकल्याण की भावना को लेकर शुक्रवार को जाहरवीर गोगा माड़ी का नींव पत्थर रखा गया। पंडित राजीव राजीव शर्मा ने वैदिक मंत्रोंचारण के साथ महंत भीम पुरी के हाथों से नींव पत्थर रखवाया गया। महंत भीम पुरी ने कहा कि गांव में जाहरवीर गोगा माड़ी बनना, उनके लिए सौभाग्य की बात है। यह प्रयास गांव की भलाई, सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की भावना को समर्पित है। वे गांववासियों के हर सुख दुख में उनके साथ खड़े है। उन्होंने कहा कि जाहरवीर गोगा माड़ी बनने से गांव में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहेगी तथा धार्मिक आयोजनों से सामाजिक एकता को भी मजबूती मिलेगी।                                                                                                     जानकारी देते हुए गांव धनीरामपुरा के सरपंच विकल कुमार चौबे ने बताया कि पिछले लंबे समय से गांव में गोगा माड़ी के स्थान को लेकर गांववासियों को आसपास व नगर के गोगा माड़ी धाम में पूजा के लिए जाना पड़ता था। गांव वासियों ने उन्हें गोगा माड़ी का स्थान दिलाने व इस धार्मिक कार्य को करने की जिम्मेदारी सौंपी। जिसको आज महंत भीम पुरी महाराज के आशीर्वाद एवं गांव वासियों के सहयोग से पूरा कर लिया गया है। सरपंच चौबे ने बताया कि कुछ दिन पूर्व गांव के गणमान्यजनों के विशेष प्रयासों से राजस्थान के गोगा माड़ी धाम(बागड़)से गांव धनीरामपुरा में मस्तान पीर पर गोगा जी महाराज का जोड़ा लाकर रखा गया था। कार्यक्रम के दौरान गांव में धार्मिक माहौल बना रहा तथा श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। 

           सरपंच विकल कुमार चौबे ने गांव धनीरामपुरा के सभी निवासियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में विक्की वालिया, पवन शर्मा, जिया लाल शर्मा, कमल कश्यप, रूपी भगत, गोपाल भगत, मुकेश शर्मा,रामचंद्र, साहब सैनी, सुरेंद्र सैनी, श्रीचंद कश्यप, ओम प्रकाश, बीराराम कश्यप, रामपाल, रामशरण, लाल सिंह, अभिषेक, प्रदीप, विक्की, भवानी सहित अनेक ग्रामवासियों ने भाग लिया।

Previous Post Next Post