भौर सैयदां और गढ़ी सिंहा पहुंची नवीन जिंदल फाउंडेशन की मेडिकल वैन, 79 लोगों को मुफ्त दवाई देने के साथ 13 के किए लैब टेस्ट


पिहोवा, 28 मई। 
लोगों के स्वास्थ्य की घर द्वार पर ही जांच करने के उद्देश्य से सांसद नवीन जिंदल की फाउंडेशन द्वारा चलाई जा रही मेडिकल वैन गुरुवार को गांव भौर सैयदां और गढ़ी सिंहा पहुंची। इस अवसर पर डॉ. प्रमोद सिंह के नेतृत्व में टीम ने 92 लोगों के स्वास्थ्य की जांच करके उन्हें निशुल्क दवाई दी। इनमें से 13 लोगों के मुफ्त लैब टेस्ट भी किए गए।  इस मौके पर गांव गढ़ी के सरपंच दिलबाग सिंह और भौर सैयदां से विनोद शर्मा ने कहा कि सांसद नवीन जिंदल ऐसे व्यक्तित्व के धनी हैं कि जो बात कहते हैं। उसे पूरा करकेदिखाते हैं। सांसद चुने जाने के तुरंत बाद उन्होंने अपने संकल्प पत्र का वादा पूरा करते हुए निशुल्क मेडिकल वैन सेवा शुरू की। बेटियों के लिए 2100 रुपये की कन्यादान योजना, यशस्वी छात्रवृत्ति योजना, अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्किल केंद्र ऐसे बहुत से उदाहरण हैं। जिन्हें सांसद नवीन जिंदल ने पूरा कर दिया।   कार्यालय के प्रभारी धर्मवीर सिंह ने कहा कि सांसद नवीन जिंदल का विजन है कि आम आदमी की पहुंच से दूर होती जा रही महंगी चिकित्सा से उन्हें राहत दिलाने के लिए लोगों को उनके घर के पास ही स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने बताया कि सांसद नवीन जिंदल की इस पहल का सबसे अधिक लाभ महिलाओं और बुजुर्गों को मिल रहा है। जो बड़े अस्पतालों के चक्कर नहीं काट सकते। मुफ्त दवाई देने के साथ-साथ टीम लैब टेस्ट करके लोगों को समय रहते बीमारी से जागरुक रहने के लिए भी प्रेरित करती हैं। इसके साथ-साथ टीम में शामिल महिला स्टाफ गर्भवती महिलाओं एवं युवतियों को संतुलित आहार के बारे में जानकारी देने के साथ-साथ उनके शरीर में कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन आदि की मात्रा को चेक करता है। लोगों को उचित खान-पान और शरीर में पनप रही बीमारी के संकेत पहचान के बारे में भी अवगत किया जाता है।  


Previous Post Next Post