अर्चना गुप्ता की नियुक्ति महिलाओं के नेतृत्व को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम: हरिओम अग्रवाल


अग्रवाल समाज में खुशी का माहौल , अर्चना गुप्ता का पिहोवा में जल्द किया जाएगा भव्य स्वागत समारोह 

पिहोवा, 30 मई (अभिषेक पूर्णिमा): भारतीय जनता पार्टी द्वारा अर्चना गुप्ता को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर अग्रवाल समाज में खुशी का माहौल है। भारतीय दूरसंचार विभाग के सदस्य एवं भाजपा नेता हरिओम अग्रवाल ने इस नियुक्ति पर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री माननीय मनोहर लाल खट्टर जी का आभार व्यक्त करते हुए हरिओम अग्रवाल ने कहा कि अर्चना गुप्ता को प्रदेश अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने से प्रदेशभर के अग्रवाल समाज और भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।  हरिओम अग्रवाल ने कहा कि अर्चना गुप्ता की नियुक्ति महिलाओं के नेतृत्व को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे प्रदेश की राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में सकारात्मक संदेश जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में भाजपा प्रदेश में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा पार्टी की जनहितकारी नीतियों को नई गति मिलेगी। उन्होंने बताया कि अर्चना गुप्ता के सम्मान में पिहोवा में जल्द ही एक भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें समाज के गणमान्य नागरिक, भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में भाग लेंगे।

Previous Post Next Post