राजेश वर्मा। कुरुक्षेत्र भूमि
पिहोवा,
गीता मॉडल स्कूल के प्रांगण में दिन शुक्रवार(27-02-26) को ग्रेजुएशन डे मनाया गया ।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डाक्टर अवनीत सिंह वड़ैच सदस्य(अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव ), मनजीत सिंह (प्रधान श्री चंद गुरुद्वारा)व स्कूल की प्रधानाचार्या नरेश अरोड़ा,चेयरमैन सतपाल अरोड़ा ,मैनेजिंग डायरेक्टर विनय अरोड़ा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।वार्षिक परीक्षा में प्रथम द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कार वितरण किए गए । आज के शुभ अवसर पर विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके अभिभावकों को भी न्यूट्रीशन चैंपियनशिप अवार्ड , डिसिप्लिन एंड रिस्पांसिबल अवार्ड ,एकेडमिक केयर अवार्ड आदि से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर स्कूल के छात्रों के द्वारा कव्वाली ,हरियाणवी डांस ,मोटिवेशनल डांस प्रस्तुत किए गए व इंग्लिश स्पोकन क्लब के द्वारा विद्यार्थियों ने नैतिक मूल्यों व बड़ों का सम्मान पर वार्तालाप कर अपने संस्कारों का परिचय दिया। इस प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया । । इस अवसर पर छोटे-छोटे बच्चों ने कविताएं भी प्रस्तुत की।
इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन सतपाल अरोड़ा, प्रिंसिपल नरेश रानी , विनय अरोड़ा, कृतिका अरोड़ा, निशा गर्ग व कोऑर्डिनेटर प्रियंका गोयल,आरती गर्ग व अध्यापक गण उपस्थित रहे ।