डॉ. अर्चना गुप्ता को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर हल्के में खुशी की लहर


पिहोवा, 28 मई (अभिषेक पूर्णिमा):
भारतीय जनता पार्टी द्वारा डॉ अर्चना गुप्ता को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर पिहोवा विधानसभा क्षेत्र के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। भाजपा नेताओं ने उनकी नियुक्ति को संगठन के लिए मजबूत एवं सकारात्मक कदम बताते हुए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

                    पूर्व खेल मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि डॉ अर्चना गुप्ता एक कर्मठ, ईमानदार एवं संगठन को मजबूत करने वाली नेता हैं। उनके नेतृत्व में पार्टी प्रदेश में और अधिक मजबूती के साथ कार्य करेगी तथा कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा नेतृत्व ने योग्य एवं अनुभवी नेतृत्व को जिम्मेदारी देकर संगठन को नई दिशा देने का कार्य किया है।
                 जिला परिषद की चेयरपर्सन कंवलजीत कौर ने कहा कि डॉ अर्चना गुप्ता की नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ा है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में पार्टी गांव, गरीब और किसान के हितों को और अधिक मजबूती से आगे बढ़ाएगी।
                     गांव धनीरामपुरा के सरपंच विकल कुमार चौबे कहा कि डॉ अर्चना गुप्ता लंबे समय से संगठन में सक्रिय रहकर कार्य कर रही हैं और उनकी मेहनत एवं समर्पण का ही परिणाम है कि पार्टी ने उन्हें इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष बनने से संगठन को नई मजबूती मिलेगी।
                    भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष गीता शर्मा ने कहा कि डॉ अर्चना गुप्ता को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने से महिला कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को संगठन में आगे बढ़ाने के लिए उनका नेतृत्व प्रेरणादायक साबित होगा। उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा ने एक महिला पर विश्वास जताया उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी। जिससे महिलाओं को संगठन में मजबूती मिलने के साथ महिलाओं की राजनीतिक, आर्थिक क्षेत्र में भागीदारी को भी बढ़ावा मिलेगा।
                      भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रिंस मंगला व मंडल महामंत्री गुलशन शर्मा ने कहा कि डॉ अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा संगठन बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त होगा। उन्होंने कहा कि उनकी कार्यशैली कार्यकर्ताओं को प्रेरित करने वाली है और पार्टी को इसका निश्चित रूप से लाभ मिलेगा। सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ अर्चना गुप्ता को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
Previous Post Next Post