28 फरवरी (शनिवार)
गीता मॉडल स्कूल के प्रांगण में सीनियर विंग के विद्यार्थियों के लिए वार्षिक परीक्षा परिणाम समारोह का आयोजन बड़े उत्साह और गरिमा के साथ किया गया ।कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि संजय खरबंदा(प्रिंसिपल गवर्नमेंट स्कूल), विवेक कौशिक (डायरेक्टर कौशिक क्लासेज ,कुरुक्षेत्र)ओम प्रकाश अरोड़ा (रिटायर्ड प्रिंसिपल) , रोशन लाल(समाज सेवी)पवन मित्तल ( बिजनेसमैन)द्वारा मां सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्वलन से हुई ।विद्यालय परिसर रंग बिरंगी सजावट और आकर्षक मंच व्यवस्था से सुसज्जित था ।
वार्षिक परीक्षा में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कार वितरित किए गए ।इस अवसर पर विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके अभिभावकों को भी न्यूट्रिशन चैंपियन अवार्ड ,डिसिप्लिन एंड रिस्पांसिबल अवार्ड व एकेडमिक केयर अवार्ड ,रोल मॉडल पेरेंट अवार्ड आदि से सम्मानित किया गया ।
समारोह में विद्यार्थियों ने ईमानदारी, अनुशासन ,सेवा भावना जैसे विषयों को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से दर्शाया गया ।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण विद्यार्थियों द्वारा लगाई गई विज्ञान प्रदर्शनी रही ।
मुख्य अतिथि संजय खरबंदा ने प्रेरणादाई संबोधन में विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी तथा उन्हें जीवन में अनुशासन, परिश्रम, नैतिक मूल्यों व भारतीय संस्कृति को अपनाने का संदेश दिया और विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने और समाज का जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा दी ।
विवेक कौशिक ने बताया कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में अध्यापकों के साथ साथ माता पिता की मुख्य भूमिका रहती है। अतिथि ओम प्रकाश अरोड़ा ने सभी अध्यापकों को उनके कार्य के लिए शाबाशी देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक सतपाल अरोड़ा, प्रिंसिपल नरेश रानी, प्रबंधक विनय अरोड़ा,उप मुख्याध्यापिका निशा गर्ग,मैनेजर कृतिका अरोड़ा, सुनील सैनी,कोऑर्डिनेटर प्रियंका गोयल, और अध्यापक गण उपस्थित रहे ।
Tags
पिहोवा