कार्यक्रम का शुभारंभ सुरेश वर्मा द्वारा गणपति आराधना एवं विक्की वोहरा द्वारा गुरु वंदना से हुआ। इसके पश्चात पूजा तनेजा ने "हमारे दो ही रिश्तेदार, एक हमारे बांके बिहारी और दूसरी अलबेली सरकार" भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। इसके अलावा राजेंद्र ग्रोवर, रिंकू तनेजा, मंजू मिगलानी, अश्विनी, बॉबी अत्र, राज धवन, सुखदेव शर्मा, दानी तनेजा एवं जितेंद्र वर्मा ने भी मधुर भजनों की प्रस्तुति देकर भक्तिमय वातावरण बना दिया।
इस अवसर पर रॉकी शर्मा, मनोज डंग एवं योगेश गुप्ता ने सतपाल मिगलानी परिवार को ठाकुर जी का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में साहिल मिगलानी, राधिका मिगलानी, पारस बत्रा, कमल बत्रा, ओम प्रकाश कालड़ा, अजय कालड़ा, रजत मिगलानी, रेखा अजय कालड़ा, तरुण परुथी एवं कृष्ण वर्मा सहित समस्त आयोजक परिवार का सराहनीय योगदान रहा।
मंच संचालक जगदीश तनेजा ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए बताया कि 30 जुलाई से 2 अगस्त तक अनाज मंडी में पूज्य स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सानिध्य में दिव्य गीता सत्संग का भव्य आयोजन होगा। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में सहभागी बनने का आग्रह किया।
इस अवसर पर मनोज शर्मा, डॉ. अमित अरोड़ा, डॉ. जसवीर सिंह, वेद प्रकाश गोस्वामी, गौरव धवन, हरबंस लाल दुआ, सुभाष अग्रवाल, विक्की सैनी, राघव, दिव्यांश, तरुण ढींगरा, योगेश गुप्ता, सुरेंद्र गुलाटी, सुमित शर्मा, तेजिंदर वालिया, श्रवण वर्मा, संजीव गुलाटी, आशुतोष गोयल, सुनील वत्स, वीरेंद्र अरोड़ा, सुभाष गुप्ता, अशोक गर्ग, साहिल मिगलानी, अजय तनेजा, तेजस, धारणा अरोड़ा, रमेश अरोड़ा, नरेश मिगलानी, वीरभान सिंगला, कबीर कालड़ा, राकेश धवन, प्रदीप गर्ग सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
