अभिषेक पूर्णिमा
भजन संकीर्तन से भक्तिमय हुआ श्री कृष्ण कृपा मंदिर
पिहोवा। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के पावन आशीर्वाद एवं विशेष प्रेरणा से गौ सेवा को समर्पित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के अंतर्गत आयोजित प्रभात फेरियों की श्रृंखला में आज का आयोजन श्री कृष्ण कृपा मंदिर में खजांची लाल बंसल, सुरेश बंसल परिवार के सौजन्य से श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ।
प्रातःकाल आयोजित प्रभात फेरी में भजन संकीर्तन में वीना नारंग ने "आपके श्री चरणों में उम्र कट जाए सारी" तथा तान्या सैनी ने "अपनी पायल का घुंघरू बना लो मुझे" भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। इसके अलावा कुश चुचरेजा, नेहा खत्री, सुभाष अग्रवाल, राज धवन, सुरेश वर्मा, तेजिंदर ग्रोवर, रामफल शर्मा एवं नरेश शर्मा ने भी अपनी मधुर प्रस्तुतियों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
मंच संचालक जगदीश तनेजा ने कहा कि ब्रह्म बेला में प्रभु स्मरण और सत्संग का अवसर मिलना प्रभु की विशेष कृपा का प्रतीक है। कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष आशीष चक्रपाणि, देवदत्त मौदगिल, आशीष बंसल तथा अनाज मंडी प्रधान नवीन गर्ग ने बंसल परिवार को ठाकुर जी का पावन स्वरूप स्मृति-चिह्न के रूप में भेंट कर सम्मानित किया।
आयोजक परिवार के सुरेश बंसल, प्रवीण बंसल, देवी दयाल बंसल, अनमोल, रेनू, जोगिंदर, प्रसन्नी देवी बंसल, कमला देवी बंसल एवं देवांशु बंसल ने सभी श्रद्धालुओं का आत्मीय स्वागत किया।
इस अवसर पर राजीव सिंगला, मनोहर लाल शर्मा, राजकुमार गोस्वामी, शिवचरण बहल, मदन मित्तल, सुनील व्यास, रामविलास गुप्ता, वेद प्रकाश गर्ग, सुशील नारंग, मनोज शर्मा, किरोड़ी लाल गर्ग, रमेश मित्तल, श्रवण मंगला, संजय गुप्ता, चीनू सिंगला, अनिल बंसल, लाला जय नारायण गर्ग, हिमांशु धवन, प्रेम खुराना, अश्विनी वासन, प्रवीण शर्मा, सुभाष गुप्ता, पुरुषोत्तम गर्ग, नंदलाल तनेजा, जगदीश धवन, राजेश गर्ग एवं नरेश वधवा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। अंत में सामूहिक आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
