डॉ. विनोद धीर एवं नीलम धीर परिवार के सौजन्य से हरिनाम संकीर्तन और संत आत्मविभोर पुरी के प्रवचनों से भक्तिमय हुआ श्री कृष्ण कृपा मंदिर


अभिषेक पूर्णिमा

मनुष्य अपने कर्मों से ही बंधता और मुक्त होता है: संत आत्मविभोर पुरी

पिहोवा। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के पावन आशीर्वाद एवं विशेष प्रेरणा से गौ सेवा को समर्पित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के अंतर्गत निकाली जा रही प्रभात फेरियों की श्रृंखला में शुक्रवार प्रातः का आयोजन श्री कृष्ण कृपा मंदिर में डॉ. विनोद धीर एवं नीलम धीर परिवार के सौजन्य से श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ।

प्रातःकालीन प्रभात फेरी के उपरांत आयोजित भजन संकीर्तन में संत आत्मविभोर पुरी ने "श्री राधे बरसाने वाली, एक कोर कृपा की कर दे", वीना नारंग ने "पिला दो सतगुरु जी हरि नाम की मस्ती" तथा डॉ. विनोद धीर ने "पाके प्रेम वाली झांझर, मैं वृंदावन नचदी फिरा" भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। 

                  इसके अलावा धर्मपाल वैरागी, चांद बजाज, राज धवन, हर्षिका तनेजा, सुरेश वर्मा, तेजिंदर ग्रोवर एवं नरेश शर्मा ने भी अपनी मधुर प्रस्तुतियों से पूरे वातावरण को कृष्णमय बना दिया।

इस अवसर पर संत आत्मविभोर पुरी ने अपने प्रेरणादायी प्रवचनों में कहा कि मनुष्य अपने कर्मों से ही बंधता और मुक्त होता है। यदि एक श्वास में हरिनाम का स्मरण हो और दूसरी श्वास में किसी के प्रति द्वेष या बुरे विचार हों, तो हम कर्मबंधन से मुक्त नहीं हो सकते। इसलिए प्रत्येक श्वास के साथ प्रभु का नाम लेते हुए मन, वचन और कर्म से पवित्र जीवन जीने का प्रयास करना चाहिए।

                      कार्यक्रम के दौरान संत आत्मविभोर पुरी, डॉ. सुदर्शन चुघ, डॉ. सुरेंद्र गर्ग, वीरेंद्र पाहुजा एवं रवि वर्मा ने धीर परिवार को ठाकुर जी का पावन स्वरूप स्मृति-चिह्न के रूप में भेंट कर सम्मानित किया।

                      आयोजक परिवार के डॉ. विनोद धीर, नीलम धीर, ओम प्रकाश ग्रोवर, चिराग ग्रोवर, ललित खुराना, भूमिका खुराना, विहान, रोहन, आदविक एवं कृष ने सभी श्रद्धालुओं का आत्मीय स्वागत एवं सत्कार किया।

                            इस अवसर पर दीपक बावेजा, यज्ञदत्त मौदगिल, राजेश बजाज, रिंकू तनेजा, तरसेम मित्तल, सुनील गोयल, प्रवीण शर्मा, अशोक गांधी, सुनील नंदा, मनोज चावला, यशपाल ढींगरा, तेजेंद्र सिंह वालिया, डॉ. अमित अरोड़ा, डॉ. राजीव सिंगला, डॉ. जसवीर सिंह, योगेश गुप्ता, शशि चंद्र शर्मा, विपिन काहड़ा, डॉ. के.डी. जैन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। 

          अंत में सामूहिक आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Previous Post Next Post