कुलदीप आहुजा परिवार के सौजन्य से आयोजित प्रभात फेरी में दिखा अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का वातावरण


अभिषेक पूर्णिमा/पिहोवा

श्रीकृष्ण कृपा मंदिर में भक्ति रस से सराबोर हुई प्रभात फेरी, भजनों की अमृत वर्षा में झूमे श्रद्धालु

पिहोवा। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज की पावन प्रेरणा एवं आशीर्वाद से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के अंतर्गत आयोजित प्रभात फेरियों की श्रृंखला में आज की प्रभात फेरी श्रीकृष्ण कृपा मंदिर में  कुलदीप अहूजा एवं परिवार के सौजन्य से अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के वातावरण में संपन्न हुई। प्रभात फेरी में पूरे वातावरण में "राधे-राधे" और "जय श्रीकृष्ण" के जयघोष गूंजते रहे तथा श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर होकर ठाकुर जी के चरणों में भाव समर्पित करते रहे।

               विधिवत पूजन-अर्चन के पश्चात भजनों का मनमोहक सिलसिला आरंभ हुआ। नीलम आहूजा ने "गुरूजी तेरा प्यार मेरा आधार" भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। इसके पश्चात कुश चुचरेजा ने "मेरा तार हरी से जोड़े ऐसा कोई संत मिले" भजन की मधुर प्रस्तुति देकर सभी को भक्ति की गहराइयों में डुबो दिया। इसके अलावा भजन गायक जगदीश तनेजा, सुरेश वर्मा, काका ग्रोवर, बलदेव राज सरपंच, वीना नारंग, नरेश शर्मा, नेहा खत्री, कर्णवीर जोर, राज धवन एवं पवन गुम्बर ने भी अपने मधुर एवं भक्तिमय भजनों से वातावरण को कृष्णमय बना दिया।

                   कार्यक्रम का प्रभावशाली संचालन करते हुए जगदीश तनेजा ने सभी श्रद्धालुओं को आगामी 30 जुलाई से 2 अगस्त तक अनाज मंडी में पूज्य स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में आयोजित होने वाले दिव्य गीता सत्संग में परिवार सहित सम्मिलित होने का भावपूर्ण निमंत्रण दिया और इसे आत्मिक उन्नति का दुर्लभ अवसर बताया।

             इस अवसर पर श्याम आहूजा, प्रवेश कौशिक, राजेश गोयल एवं हनु चक्रपाणी द्वारा आहूजा परिवार को स्मृति स्वरूप सम्मान-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

                कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष आशीष चक्रपाणी, उपाध्यक्ष सुरेंद्र ढींगरा, शंभू दत्त शर्मा, दिवांशु कंसल, सतपाल शर्मा, तुषार आहूजा, नीलम आहूजा, श्याम सुंदर आहूजा, चंद्र प्रकाश, अजय आहूजा, गोपाल कृष्ण, हिमांशु, पारिख आहूजा, मेहरचंद तनेजा, अशोक गुगलानी, योगेश धवन, नरेश छाबड़ा, हरिकेश सैनी, सुनील व्यास, निशांत सिंह किठाना, सतपाल मिगलानी, संजय मित्तल, पवन खन्ना, सुभाष गुप्ता, राकेश धवन, सतीश गोयल, संजीव गुलाटी, नरेश ग्रोवर, शांति स्वरूप शर्मा, सुनील गोयल, रामनिवास, नरोत्तम वासन, रंजीत साहू, जय भगवान धवन, देशराज मित्तल, रामकुमार धमीजा, अर्जुन दास सरदाना, राजेश गोयल, कृष्ण गाबा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

               समूचा वातावरण हरिनाम संकीर्तन, भक्ति, श्रद्धा और उत्साह से ओत-प्रोत रहा। प्रभात फेरी के समापन पर सभी श्रद्धालुओं ने ठाकुर जी के चरणों में सुख-समृद्धि एवं विश्व कल्याण की प्रार्थना की तथा प्रसाद ग्रहण किया।

Previous Post Next Post