अभिषेक पूर्णिमा
एक अगस्त को लगने वाले विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का दिया गया आमंत्रण
पिहोवा। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के पावन आशीर्वाद एवं प्रेरणा से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के अंतर्गत आयोजित प्रभात फेरियों की श्रृंखला में शुक्रवार को गुल्हा रोड का वातावरण अलौकिक भक्ति से सराबोर हो गया।
सोवित मेहता एवं मुकेश मेहता परिवार के सौजन्य से आयोजित प्रभात फेरी में जैसे ही प्रभु श्रीकृष्ण के जयघोष गूंजे, पूरा क्षेत्र वृंदावन की भक्ति में रंगा हुआ दिखाई दिया। श्रद्धालु हाथों में तालियां, होठों पर "राधे-राधे" और हृदय में ठाकुर जी के प्रति अटूट प्रेम लिए भजनों की अमृतधारा में डूबते चले गए।
भजन गायिका हरजीत कुमारी ने जब अत्यंत भावपूर्ण स्वर में "तुम रूठे रहो मोहन, हम तुम्हें मना लेंगे" भजन प्रस्तुत किया तो अनेक श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। इसके बाद अंकिता वत्ता ने "मैंने मोहन को बुलाया है, वो आता होगा" भजन सुनाकर ऐसा भक्तिमय वातावरण बनाया कि पूरा पंडाल "राधे-राधे" और "श्याम तेरी जय हो" के उद्घोषों से गूंज उठा।
सुभाष अग्रवाल, शिवानी धीमान, चांद बजाज, कुश चुचरेजा, नेहा खत्री, मोनू गाबा एवं राज धवन ने भी अपनी मधुर प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया।
कार्यक्रम का कुशल संचालन करते हुए जगदीश तनेजा ने बताया कि 1 अगस्त को चंडीगढ़ के प्रसिद्ध अल्केमिस्ट हॉस्पिटल के सौजन्य से श्रीकृष्ण कृपा परिवार द्वारा नई अनाज मंडी, पिहोवा में प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने सभी नागरिकों से इस सेवा कार्य का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।
इस अवसर पर सुखविंदर सिंह, दलजीत सिंह, कृपाल सैनी, राजीव दुआ एवं राकेश खुराना ने मेहता परिवार को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके धार्मिक एवं सामाजिक योगदान का सम्मान किया।
आयोजक परिवार की ओर से राजरानी मेहता, सागर मेहता, हरजीत कुमारी, प्रियंका, रितु, युवान, राघव, माधव, पार्थ, अशोक गांधी, इंद्र मेहता एवं कर्ण मेहता ने सभी श्रद्धालुओं का आत्मीय स्वागत करते हुए प्रसाद वितरित किया।
इस अवसर पर धर्मपाल बैरागी, राकेश पराशर, मदन मित्तल, जीत आहूजा, रोशन लाल गोयल, बलदेव सैनी, पवन गोयल, महेश तलवार, श्याम लाल धीमान, कर्णदीप कोछड़, अरुण मेहता, हरीश अरोड़ा, चिराग ग्रोवर, रिंकू तनेजा, टीटू काठपाल, अमित कोछड़, नरेश मिगलानी, नरेंद्र चावला, लाला जय नारायण गर्ग, योगेश धवन, महेंद्र रोहिल्ला, चिराग धवन, कर्मवीर, सुनील नंदा, मेनका मेहता, हैप्पी चोपड़ा, मांगेराम गर्ग, बलदेव राय, सरपंच सोमनाथ सराफ सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
प्रभात फेरी के समापन पर पूरा वातावरण "राधे-राधे", "जय श्रीकृष्ण" और "बांके बिहारी लाल की जय" के गगनभेदी जयघोषों से गूंज उठा। ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो स्वयं ठाकुर जी अपने भक्तों के प्रेम और समर्पण से प्रसन्न होकर उन पर अपनी असीम कृपा बरसा रहे हों।
