अश्वनी मित्तल के निवास पर आयोजित प्रभात फेरी में कान्हा की भक्ति में जमकर झूमे श्रद्धालु


अभिषेक पूर्णिमा/देव पूर्णिमा

भजनों की अमृत वर्षा में सराबोर हुआ मॉडल टाउन

गौसेवा का संदेश देते हुए जगदीश तनेजा बोले, समाज के सहयोग से ही साकार हो रहा सेवा का महायज्ञ

पिहोवा। प्रभात की सुनहरी बेला... वातावरण में गूंजते "राधे-राधे" और "जय श्रीकृष्ण" के जयघोष... मधुर भजनों की स्वर लहरियां... और कान्हा की भक्ति में सराबोर श्रद्धालु। ऐसा अलौकिक एवं भक्तिमय दृश्य आज मॉडल टाउन स्थित श्री अश्वनी मित्तल के निवास पर देखने को मिला, जहां महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज की प्रेरणा से आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की प्रभात फेरी श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुई।

                कार्यक्रम का शुभारंभ सुप्रसिद्ध भजन गायक जगदीश तनेजा एवं सुरेश वर्मा ने श्री गणपति वंदना से किया। इसके बाद कुश चुचरेजा, बॉबी अत्र, राज धवन,  मस्सू राम, सुरेश वर्मा, विक्की वोहरा एवं नरेश शर्मा ने अपनी मधुर स्वर लहरियों से ऐसा समां बांधा कि पूरा वातावरण कृष्णमय हो उठा। तनीषा मित्तल द्वारा प्रस्तुत "इतना बता दे कान्हा, तेरा रंग काला क्यों..." और वीना नारंग द्वारा गाया "सांवरिया ले चल परली पार..." भजन श्रद्धालुओं के हृदय को सीधे स्पर्श कर गए। कई श्रद्धालु भक्ति रस में झूम उठे तो अनेक की आंखें भाव-विभोर होकर नम हो गईं।

                       इस अवसर पर श्रीकृष्ण कृपा गौशाला के प्रधान एवं मंच संचालक जगदीश तनेजा ने गौसेवा को सबसे बड़ा पुण्य बताते हुए कहा कि श्रीकृष्ण कृपा गौशाला का वार्षिक संचालन व्यय लगभग ढाई से तीन करोड़ रुपये है तथा पिछले लगभग तीन वर्षों में निर्माण कार्यों पर चार करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि यह किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे समाज की आस्था, विश्वास और सेवा भावना का परिणाम है। उन्होंने भावुक स्वर में कहा कि "बीमार गौमाताओं की सेवा और उनके उपचार के लिए जो श्रद्धालु सहयोग करते हैं, भगवान श्रीकृष्ण की विशेष कृपा सदैव उनके परिवार पर बनी रहती है। गौसेवा केवल दान नहीं, बल्कि ईश्वर की सच्ची आराधना है।" उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से इस सेवा यज्ञ में बढ़-चढ़कर सहभागी बनने का आह्वान किया।

                इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष आशीष चक्रपाणि, रोशनलाल गर्ग, नंदलाल सिंगला, सुशील बंसल, रामकुमार मित्तल, इंदर सिंगला एवं नवीन गर्ग ने मित्तल परिवार को ठाकुर जी का दिव्य स्वरूप भेंट कर सम्मानित किया।

                    आयोजक परिवार की ओर से ध्रुव मित्तल, रजत, संजना, तनीषा, मुस्कान, परिशा एवं वेदांश मित्तल ने सभी अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया। उनके स्नेहपूर्ण आतिथ्य ने पूरे आयोजन को पारिवारिक और आध्यात्मिक रंग प्रदान किया।

                     इस अवसर पर सुरेश बंसल, प्रवीण बंसल, अशोक गर्ग, मांगेराम गुप्ता, देवांशु बंसल, महेश तलवार, रवि बठला, मनोहर लाल शर्मा, अशोक तनेजा, कृष्ण खुराना, श्रवण गुलाटी, सुशील गर्ग, सतीश बंसल, रामविलास गुप्ता, प्रदीप साहनी, सुरेंद्र गर्ग, सुभाष डंग, प्रवीण गर्ग, चिन्नू सिंगला, बलदेव राज गर्ग, राकेश धवन, रोशनलाल गुप्ता, वीरेंद्र अरोड़ा, राकेश खुराना, यशपाल ढींगरा, अरविंद सिंगला, योगेश मंगला, प्रिंस गर्ग, बलदेव चावला, डॉ. विवेक बंसल, योगेश गुप्ता, नरेंद्र चावला, मंसाराम गुप्ता, शिवानी खुराना, चेतन गुप्ता, हरेंद्र मिन्हास, चैनपाल वत्ता, विक्की सैनी, दिनेश जिंदल, रमेश मित्तल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

                 अंत में ठाकुर जी की मंगल आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ प्रभात फेरी का समापन हुआ। लौटते समय श्रद्धालुओं के मुख पर "राधे-राधे" का जाप था, हृदय में श्रीकृष्ण के प्रति अटूट श्रद्धा और मन में गौसेवा का दृढ़ संकल्प।

Previous Post Next Post