नरेंद्र मोदी के कुरुक्षेत्र कार्यक्रम के लिए निकले विशाल काफिले के लिए डीडी शर्मा ने भाजपा कार्यकर्ताओं का जताया आभार

पिहोवा के चारों भाजपा मंडल अध्यक्ष, सरपंच, पार्षदगणों, सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढ़ाई कार्यक्रम की शोभा


अभिषेक पूर्णिमा 

पिहोवा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रत्याशी जय भगवान शर्मा (डीडी) के नेतृत्व में पिहोवा विधानसभा क्षेत्र से हजारों कार्यकर्ता और सैकड़ों वाहनों का विशाल काफिला जींद में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुरुक्षेत्र कार्यक्रम में शामिल हुए हजारों कार्यकर्ताओं का दिल से आभार जताया है। 

                  भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रिंस मंगला ने कहा कि डीडी शर्मा के नेतृत्व में कुरुक्षेत्र कार्यक्रम में अनेकों ऑटो रिक्शा, इलेक्ट्रिक वाहन और अन्य वाहनों के साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे। पिहोवा से कुरुक्षेत्र तक चले इस काफिले में "नरेंद्र मोदी" और "जय भगवान शर्मा (डीडी)" के समर्थन में लगातार नारे गूंजते रहे, जिससे पूरा माहौल भाजपामय हो गया।

            इस अवसर पर जय भगवान शर्मा (डीडी) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक नया इतिहास रचते हुए देश की पहली हाइड्रोजन संचालित ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही हरियाणा को 14,700 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात दी, जिनमें 400 करोड़ रुपये से अधिक लागत का कुरुक्षेत्र रेलवे एलिवेटेड ट्रैक भी शामिल है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से कुरुक्षेत्र सहित आसपास के क्षेत्रों को रेलवे फाटकों पर लगने वाले जाम से राहत मिलेगी।

              उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जींद की पावन धरती से हरियाणा के खिलाड़ियों को मिशन ओलंपिक 2036 का लक्ष्य दिया है। उनके अनुसार, हरियाणा विकसित भारत की खेल शक्ति है और गांव-गांव के खेल मैदानों से भविष्य के ओलंपिक चैंपियन निकलेंगे। इससे न केवल भारत का ओलंपिक सपना साकार होगा, बल्कि विश्व स्तर पर देश की पहचान और मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने हरियाणा के स्पोर्ट्स मॉडल को पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत बताया, जो प्रदेशवासियों के लिए गर्व का विषय है।

               जय भगवान शर्मा (डीडी) ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश के विकास कार्यों को गति देने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों के कारण विकास कार्य तेज हुए हैं और आम जनता की समस्याओं का भी तेजी से समाधान किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में हरियाणा के विकास की रफ्तार और अधिक बढ़ेगी।

               इस अवसर पर जिला परिषद की चेयरपर्सन कंवलजीत कौर, भाजपा जिला कार्यकारी अध्यक्ष रमेश सैनी, नगरपालिका चेयरमैन आशीष चक्रपाणि, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रिंस मंगला, सारसा मंडल प्रधान बाबूराम रुआ, बाखली मंडल प्रधान सुखबीर इस्हाक, मंडल महामंत्री गुलशन शर्मा, राकेश पुरोहित, इस्माईलाबाद मंडल अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, विनोद डोलिया, गांव धनीरामपुरा के सरपंच विकल चौबे,हनु चक्रपाणि, डॉ.अवनीत वड़ेच, हरिओम अग्रवाल, सचिन नंबरदार थाना, सुरेंद्र ढींगरा सहित सभी गांवों के सरपंच, नगर के सभी पार्षदगण, शक्ति केंद्र प्रमुख, बीएलए-2, सिख समाज के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post