ब्लॉक समिति के वाइस चेयरमैन गुरप्रीत सिंह समर्थकों सहित डीडी शर्मा की मौजूदगी में भाजपा में शामिल

अभिषेक पूर्णिमा/पिहोवा

भाजपा नेता पं. जय भगवान शर्मा डीडी ने पहनाया पार्टी का पटका, बोले- मोदी और नायब सैनी की नीतियों से प्रभावित होकर बढ़ रहा भाजपा परिवार

पिहोवा। पिहोवा की राजनीति में रविवार को बड़ा उलटफेर देखने को मिला। गांव कराह साहिब में कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए ब्लॉक समिति के वाइस चेयरमैन गुरप्रीत सिंह अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। भाजपा के वरिष्ठ नेता पंडित जय भगवान शर्मा डीडी ने उन्हें भाजपा का पटका पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस राजनीतिक घटनाक्रम को क्षेत्र में भाजपा की बढ़ती ताकत और कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
भाजपा नेता पंडित जय भगवान शर्मा डीडी के गांव कराह साहिब पहुंचने पर कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने उनका फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस दौरान ग्रामीणों ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया। पूरे कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों का उत्साह देखने लायक था।

              इस अवसर पर पंडित जय भगवान शर्मा डीडी ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की पारदर्शी, ईमानदार और विकासोन्मुख कार्यशैली से प्रभावित होकर लगातार लोग दूसरी पार्टियों को छोड़ भाजपा का दामन थाम रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों पर जनता का भरोसा लगातार बढ़ रहा है और यही कारण है कि पार्टी का परिवार दिन-प्रतिदिन मजबूत होता जा रहा है।
उन्होंने कहा कि आज गांव कराह साहिब से ब्लॉक समिति के वाइस चेयरमैन गुरप्रीत सिंह का अपने साथियों के साथ भाजपा में शामिल होना इस बात का प्रमाण है कि जनता भाजपा की नीतियों पर विश्वास जता रही है। उन्होंने गुरप्रीत सिंह का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा में हर कार्यकर्ता का पूरा सम्मान होता है। उनके मान-सम्मान में कभी कोई कमी नहीं आने दी जाएगी और क्षेत्र के विकास तथा जनता के सभी जायज कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करवाया जाएगा।

         भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद ब्लॉक समिति के वाइस चेयरमैन गुरप्रीत सिंह ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राष्ट्रहित की नीतियों और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ही वह दल है जो बिना किसी भेदभाव के विकास और जनसेवा की राजनीति कर रहा है।

        गुरप्रीत सिंह ने भाजपा के वरिष्ठ नेता पंडित जय भगवान शर्मा डीडी का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने जिस आत्मीयता, सम्मान और विश्वास के साथ उन्हें भाजपा परिवार में शामिल कराया है, उसके लिए वे उनके सदैव आभारी रहेंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि पार्टी संगठन को मजबूत करने और क्षेत्र की जनता की सेवा के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने नए सदस्यों का गर्मजोशी से स्वागत किया और पार्टी के पक्ष में जोरदार नारे लगाए। पूरे आयोजन में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कराह साहिब में ब्लॉक समिति के वाइस चेयरमैन गुरप्रीत सिंह का समर्थकों सहित भाजपा में शामिल होना पिहोवा की राजनीति में बड़ा संदेश देने वाला घटनाक्रम है। इसे कांग्रेस के लिए बड़ा झटका और भाजपा के लिए संगठनात्मक मजबूती के रूप में देखा जा रहा है। आने वाले समय में इस घटनाक्रम का असर क्षेत्र की राजनीतिक समीकरणों पर साफ दिखाई दे सकता है। 

        इस मौके पर पिहोवा मंडल अध्यक्ष प्रिंस मंगला, बाखली मंडल अध्यक्ष सुखबीर सिंह इस्हाक़, सारसा मंडल अध्यक्ष बाबूराम रुवा, ब्लॉक समिति अध्यक्ष प्रतिनिधि सोनू सुरमी, मन की बात जिला प्रमुख हुन्नु  चक्रपाणि, पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश पुरोहित, तरसेम सियाणा सैंदा, रोहताश सेंसा, रिचीक कौशिक, जस्सी  मोहनपुर महामंत्री, रिंकू संधौली, कपिल बाखली, बलजीत सिंह कराह साहिब, रामनाथ सरपंच दीवाना, सरपंच साधुराम सैनी सरपंच जसवीर सिंह रामगढ़ रोड सहित सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे l
Previous Post Next Post