अभिषेक पूर्णिमा
पिहोवा: महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज के पावन सानिध्य में श्री कृष्ण कृपा मंदिर में मंगलवार को विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार को गति देना तथा श्रीमद्भगवद्गीता के दिव्य संदेश को जन-जन और घर-घर तक पहुंचाना रहा।
इस अवसर पर मंदिर एवं सेवा कार्यों के सुचारु संचालन के लिए विभिन्न समितियों का गठन कर पदाधिकारियों और सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
यह जानकारी देते हुए श्री कृष्ण कृपा परिवार के मीडिया प्रभारी भरत तनेजा ने बताया कि पूज्य महाराज श्री के विशेष आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन में आगामी दो वर्षों के लिए श्री कृष्ण कृपा जियो गीता समिति का गठन किया गया है।
समिति में धर्मनगरी के अनेक वरिष्ठ एवं विशिष्ट जनों को दायित्व सौंपते हुए शामिल किया गया है।
इसमें मनोहर लाल शर्मा को प्रधान, नवीन गर्ग, अनिल धवन, संजय मित्तल एवं कृष्ण सैनी को उपप्रधान, राजकुमार गोस्वामी को महासचिव तथा विभु दर्शन मुरार को सचिव नियुक्त किया गया। वहीं दविंदर भल्ला, शिवचरण बहल, राजेश गर्ग, डॉ. अवनीत वड़ैच, अश्विनी वासन, महेश तलवार, श्रवण वर्मा, अजय कालड़ा, वेद प्रकाश गर्ग, वीरेंद्र पाहुजा, संजीव कुश, विजय बंसल, शमिक गर्ग एवं नरेश शर्मा को सदस्य बनाया गया।
श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति के सरपरस्त के रूप में प्रेमपाल पुरी, सुरेंद्र शर्मा, लाला जयनारायण गर्ग, प्रदीप सैनी, कैलाश भगत, महेंद्र गर्ग, डॉ. सुदर्शन चुघ, डॉ. विनोद धीर, डॉ. राकेश अरोड़ा, विपिन काहड़ा, तेजिंदर वालिया, रामस्वरूप, धर्मपाल बैरागी तथा उमेश गोयल को मनोनीत किया गया।
इसके बाद श्री कृष्ण कृपा गौशाला समिति का गठन किया गया, जिसमें जगदीश तनेजा को प्रधान, कपिल गर्ग एवं सुशील गुप्ता को उपप्रधान, अनिल बंसल को सचिव तथा संजय गर्ग एवं राजीव धवन को कैशियर बनाया गया। समिति में अमित सिंगला, ओमप्रकाश डाबर, अजय बहल, सुभाष अग्रवाल, नरेश छाबड़ा, सुरेश वर्मा, यशपाल ढींगरा, विजय चोपड़ा, महेंद्र सैनी, सुशील नारंग एवं सुशील गर्ग को सदस्य नियुक्त किया गया।
अग्रणी सेवादार नरेश शर्मा ने बताया कि श्री कृष्ण कृपा मंदिर संचालन समिति में सुभाष गुप्ता, तरसेम मित्तल, शुभम पुरी, अशोक तनेजा, कृष्ण खुराना, राजेश बजाज, राजेंद्र तनेजा, अशोक गांधी, श्रवण गुलाटी, चिराग ग्रोवर एवं अमित बंसल को मंदिर के सुचारु संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई।
उन्होंने बताया कि युवाओं को संगठन से जोड़ने के उद्देश्य से युवा चेतना सेवा समिति का गठन भी किया गया। इसमें रिंकू तनेजा को अध्यक्ष तथा निखिल तनेजा एवं अमित बंसल को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अलावा 31 अन्य युवाओं को समिति का सदस्य बनाया गया।
बैठक के अंत में महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी निष्ठा और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार, श्रीमद्भगवद्गीता के संदेश के प्रसार और समाज सेवा के कार्यों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
Tags
PEHOWA
