पिहोवा। निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर शहर में धार्मिक, सामाजिक संस्थाओं तथा दानवीर लोगों द्वारा विभिन्न स्थानों पर छबीलें लगाई गईं। इस दौरान समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी संस्था भारत विकास परिषद ने सरस्वती ड्रेन पूल के समीप सहित नगर की अनेक सामाजिक एवं धार्मिक संस्थानों ने राहगीरों को ठंडा शरबत, जूस व शीतल पेय पदार्थ वितरित किए गए, वहीं कई स्थानों पर कुल्फी, जलजीरा एवं अन्य फलों का वितरण कर सेवा भाव के साथ पुण्य अर्जित किया गया। अलसुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। लोगों ने पानी से भरे घड़े, हाथ के पंखे व फल इत्यादि ब्राह्मणों को दान कर पुण्य कमाया। मेंन चौंक स्थित श्री दक्षिणामुखी हनुमान मंदिर की ओर से महंत महावीर दास के सानिध्य एंव पुजारी प्रवीण शर्मा की देखरेख में ठंडा मीठा शरबत की छबील लगाई गई। वहीं दूसरी और मेंन बाजार में सब्जी मंडी के नजदीक संजीव खन्ना, अनिल खन्ना, की ओर से भी ठंडा जलजीरा राहगीरों को परोसा गया। इस मौके पर भारत विकास परिषद के अध्यक्ष नवीन गर्ग, सचिव निपुण गर्ग, पूर्व प्रधान भारत भूषण पपनेज़ा, सतीश छाबड़ा, देव पूर्णिमा, मनोहर लाल शर्मा,विनोद, सुनील, पंडित जी चाय वाले, जुगलजीत, प्रदीप, मदन आदि सेवादार उपस्थित रहे।भाविप अध्यक्ष नवीन गर्ग व नपा. पार्षद प्रतिनिधि दीपक पंचोली ने कहा कि हिंदू धर्म में निर्जला एकादशी का विशेष महत्व है। मान्यता है कि जो श्रद्धालु वर्षभर की सभी एकादशियों का व्रत नहीं रख पाते, उन्हें केवल निर्जला एकादशी का व्रत करने से सभी एकादशी व्रतों के समान पुण्य फल प्राप्त होता है। ऐसे धार्मिक पर्व हमारी प्राचीन भारतीय संस्कृति के प्रतीक हैं और सभी को इनमें बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।
Tags
Pehowa