भारत विकास परिषद ने ओगड़ दानी गौशाला में दवाई, हरा चारा, तूड़ी एवं नगद राशि की भेंट

अभिषेक पूर्णिमा
पिहोवा। भारत विकास परिषद द्वारा आज ओगड़ दानी गौशाला सिल्वर सिटी पिहोवा में दवाई हरा चारा व तूड़ी व नगद राशि प्रदान की। 

         भारत विकास परिषद की स्थानीय इकाई द्वारा आज ओगड़ दानी गौशाला, सिल्वर सिटी, पिहोवा में गौसेवा के उद्देश्य से दवाई, हरा चारा, तूड़ी तथा नगद राशि भेंट की गई।
 
         इस अवसर पर परिषद के अध्यक्ष नवीन गर्ग ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गौसेवा का विशेष महत्व है। गौमाता की सेवा करना केवल धार्मिक आस्था का विषय ही नहीं, बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व भी है। उन्होंने कहा कि भारत विकास परिषद समय-समय पर समाजहित एवं सेवा से जुड़े कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेती है और आगे भी गौशालाओं सहित जरूरतमंद संस्थाओं की हरसंभव सहायता करती रहेगी। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से गौसेवा के लिए आगे आने और अपने सामर्थ्य के अनुसार सहयोग देने का आह्वान किया।
गौशाला प्रबंधन ने भारत विकास परिषद का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार का सहयोग गौशाला के संचालन एवं गौवंश की देखभाल में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होता है। अध्यक्ष नवीन गर्ग उपाध्यक्ष राकेश खुराना संरक्षक मेघराज गर्ग सचिव निपुण गर्ग, पर्यावरण अध्यक्ष अजय रोहिल्ला, संरक्षक चंद्र प्रकाश वर्मा , पंकज गर्ग ,वेद प्रकाश गर्ग, अजय सिंगला, हरिकेश गोयल, सोनू सिंगला, गौशाला के प्रधान श्री कृष्ण ऐरन, न्यू भारत कैटल फीड वाले, व अन्य सदस्य उपस्थित रहे। 
Previous Post Next Post