अनाज मंडी एसोसिएशन की ओर से वार्षिक भंडारे एवं हवन यज्ञ का आयोजन आज


अभिषेक पूर्णिमा 
पिहोवा। अनाज मंडी के प्रधान एवं भारत विकास परिषद के अध्यक्ष नवीन गर्ग, उपाध्यक्ष चंद्र गुप्त मंगला एवं निपुण गर्ग ने हर साल की तरह इस साल भी एक विशाल भंडारे का आयोजन सभी आढ़ती भाइयों के सहयोग से अनाज मंडी में आज 15 जुलाई दिन बुधवार को सुबह 10:00 बजे हवन व 12:00 बजे विशाल भंडारा का आयोजन अनाज मंडी में बीच वाले शेड में किया जा रहा है। उन्होंने इस आयोजन में सभी नगरवासियों को सादर आमंत्रित किया है। वरिष्ठ समाजसेवी राकेश बधवार ने सभी भाइयों से निवेदन किया है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंच कर भंडारे का प्रसाद ग्रहण करें ओर पुण्य के भागी बने। इस कार्यक्रम का आयोजन अनाज मंडी एसोसिएशन द्वारा किया गया है जिसमें अनाज मंडी एसोसिएशन की पूरी टीम, सभी नगर की धार्मिक, सामाजिक संस्थाओं के लोग शामिल होंगे और नगर के गणमान्य लोग सहित नगरवासी भी इस हिस्सा लेंगे।

       
Previous Post Next Post