अभिषेक पूर्णिमा
पिहोवा। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पंडित जय भगवान शर्मा 'डीडी' का पिहोवा स्थित किसान रेस्ट हाउस में हल्के के सम्मानित सिख समाज के वरिष्ठ नेताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया। इसके उपरांत आयोजित बैठक में आगामी 17 जुलाई को जींद में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित विशाल जनसभा को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए पंडित जय भगवान शर्मा 'डीडी' ने सभी से जनसभा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर उसे ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और हरियाणा निरंतर विकास के नए आयाम स्थापित कर रहे हैं। जींद की यह जनसभा प्रदेश के विकास, जनकल्याण और सुशासन के संकल्प को नई ऊर्जा एवं मजबूती प्रदान करेगी।
बैठक में उपस्थित सिख समाज के वरिष्ठ नेताओं एवं गणमान्य साथियों ने एक स्वर में जनसभा को सफल बनाने का संकल्प लिया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि हल्के से अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी और जनसभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा।
बैठक के दौरान संगठन की मजबूती, सामाजिक समरसता और जनभागीदारी को लेकर भी सकारात्मक चर्चा हुई। सिख समाज के प्रतिनिधियों ने पंडित जय भगवान शर्मा 'डीडी' के नेतृत्व और संगठन के प्रति उनकी सक्रिय कार्यशैली की सराहना करते हुए उन्हें पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
Tags
Pehowa