अभिषेक पूर्णिमा/पिहोवा
गौ सेवा का संदेश देती हुई श्रद्धा, भक्ति और सेवा से सराबोर रही श्रीकृष्ण कृपा गौशाला की प्रभात फेरी
पिहोवा। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के पावन आशीर्वाद एवं विशेष प्रेरणा से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के अंतर्गत आयोजित प्रभात फेरियों की श्रृंखला में आज की प्रभात फेरी श्रीकृष्ण कृपा गौशाला में गौशाला के सेवादारों के सौजन्य से अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ संपन्न हुई।
कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधान से ठाकुर जी एवं गौमाता के पूजन-अर्चन के साथ हुआ। इसके पश्चात भजन-कीर्तन का मनोहारी दौर प्रारंभ हुआ, जिसमें बलराम मित्तल, राजेंद्र शर्मा, सुरेश वर्मा, कुश चुचरेजा, हरिकेश सैनी, धर्मपाल बैरागी, हर्षिका तनेजा, तान्या सैनी, नेहा खत्री, सुभाष अग्रवाल एवं जगदीश तनेजा ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। हर्षिका तनेजा ने "सारी दुनिया है दीवानी राधा रानी आपकी" तथा तान्या सैनी ने "इक नजर कृपा की कर दो लाडली श्री राधे" भजन प्रस्तुत कर सभी श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
इस अवसर पर श्रीकृष्ण कृपा गौशाला के प्रधान जगदीश तनेजा ने गौ सेवा के आध्यात्मिक एवं सामाजिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गौ सेवा भारतीय संस्कृति की आत्मा है। उन्होंने बताया कि गौशाला में गौमाताओं की सुविधा के लिए शीघ्र ही नए शेड का निर्माण प्रस्तावित है तथा सभी श्रद्धालुओं एवं गौभक्तों से इस पुण्य कार्य में तन, मन और धन से सहयोग करने का भावपूर्ण आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान लाला जय नारायण गर्ग, सुरेंद्र शर्मा, डॉ. विनोद धीर, तेजेंद्र सिंह वालिया एवं मनोहर लाल शर्मा ने गौसेवकों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। अंत में सुनील वत्स द्वारा प्रस्तुत गौमाता की आरती के साथ प्रभात फेरी का श्रद्धापूर्वक समापन हुआ।
इस अवसर पर चौधरी रामस्वरूप, सुशील गुप्ता, संजय गर्ग, अनिल गोस्वामी, कपिल गर्ग, हरबंस लाल दुआ, सुशील नारंग, अनिल बंसल, अमित सिंगला, जयपाल चावला, महेंद्र सैनी, प्रेम सैनी, प्रवीण गर्ग, शुभम गर्ग, सचिन गर्ग, राजकुमार अरोड़ा, कीमती लाल, राज कुमार, गुलशन धवन, राम कुमार शर्मा, जोगिंदर कुमार, राकेश मेहता, अशोक गर्ग, राकेश बजाज, सुमित , यतिन तनेजा, ओमप्रकाश डाबर, अमित बजाज, ज्ञान चंद, सतीश बंसल, अरविंद धवन सहित बड़ी संख्या में गौभक्त एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
.webp)