स्वास्थ्य केन्द्र पिहोवा में मनाया गया विश्व जनसंख्या दिवस : एस.एम.ओ डॉ. संजीव गोयल

अभिषेक पूर्णिमा 
पिहोवा। स्वास्थ्य केन्द्र पिहोवा में मनाया गया विश्व जनसंख्या दिवस विश्व जनसंख्या दिवस के उपलक्ष्य में सबडिविजनल हॉस्पिटल पिहोवा में सभी पीएचसी ईचार्ज और सुपरवाइजर ,पुरुष स्वास्थ्य कर्मी की बैठक आयोजित की गई । 

            इस बैठक में प्रवर चिकित्सा अधिकारी डॉ संजीव गोयल ने कहा कि बढ़ती हुई जनसंख्या के लिए परिवार नियोजन के साधन जैसे नलबंदी, नसबंदी,माला एन , अंतरा इंजेक्शन,कॉपर टी इत्यादि का प्रयोग नियमित रूप से किया जाए। प्रत्येक सुपरवाइजर , कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर,स्वास्थ्य कर्मी,आशा वर्कर 11जुलाई से 18जुलाई तक मनाए जा रहे पखवारे के दौरान परिवार नियोजन कार्यक्रम,जनसंख्या वृद्धि के बारे में जागरूकता फैलाए। 

         सभी सुपरवाइजर, पुरुष स्वास्थ्य कर्मी को 2 केस इस अवधि में करवाने सुनिश्चित करे।इसके साथ ही उन्होंने अनीमिया मुक्त हरियाणा कार्यक्रम मे गर्भवती महिलाओं, स्तनपान करवाने वाली महिलाओं,किशोरियों में अनीमिया पाए जाने पर रैड टैबलेट,5 साल तक के बच्चो को आयरन सिरप,5साल से 9 साल तक पिंक टैबलेट्स,10 साल से 19 साल तक ब्लू टैबलेट्स उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।ये सब प्रकार की दवाएं उप स्वास्थ्य केंद्र , आशा वर्कर ओर स्कूलों में उपलब्ध है।
Previous Post Next Post