बस यात्री के गहने चोरी मामले में एक और आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, 5.90 लाख रूपये भी किए बरामद,भेजा जेल


अभिषेक पूर्णिमा/राजेश वर्मा 

*पिहोवा हल्के के गांव अरनैचा अड्डे पर सवारी उतरी तो देखा कि जेवर वाला बॉक्स गायब मिला*

पिहोवा/कुरुक्षेत्र। पुलिस ने बस में यात्री के गहने चोरी करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। एस.पी चन्द्रमोहन के कुशल मार्गदर्शन में अपराध अन्वेषण शाखा-2 ने बस में यात्री के गहने चोरी करने के आरोपी सन्नी वासी आर्यनगर गोहाना जिला सोनीपत को गिरफ्तार करके आरोपी से 5 लाख 90 हजार रूपये बरामद करने में सफलता हासिल की है।

            जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता नरेश सागवाल ने बताया कि पुलिस को दी अपनी शिकायत में बलजिन्द्र सिंह वासी राय फार्म काछवा जिला करनाल ने बताया कि 21 अप्रैल 26 को वह परिवार सहित ढाण्ड से पेहवा जाने के लिए बस मे बैठा था। करीब शाम 5 बजे उनकी पीछली सीट पर दो-तीन लड़के बैठे थे जिसके पास हमारा सामान वाला बैग रखा था। जो लड़के उनके बैग के पास बैठे थे वो अरनेचा के बस स्टैंड पर उतर गये। जब वो पेहवा चौंक पर उतरे तो उन्होंने अपना सामान सम्भाला तो उनका जेवर वाला बाक्स गायब था। उनको शक है कि उन लड़कों ने ही उनके गहने चोरी किये हैं। जिसकी शिकायत पर थाना सदर पिहोवा में मामला दर्ज करके जांच अपराध अन्वेषण शाखा-2 द्वारा की गई। दिनांक 22 जून 26 को अपराध अन्वेषण शाखा-2 की टीम ने यात्री के गहने चोरी करने के आरोपी रोहतास व सुनील उर्फ काली वासीयान आर्यनगर गोहाना जिला सोनीपत व राजीव उर्फ राजु वासी रोहतक हाल वासी आर्यनगर गोहाना जिला सोनीपत को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपियों से 17 हजार रूपये बरामद किये गए थे। आरोपी रोहतास को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर आरोपी से 2.50 लाख रूपये बरामद किये गए थे।

            11 जुलाई 26 को अपराध अन्वेषण शाखा-2 प्रभारी निरीक्षक मंदीप सिंह के मार्गनिर्देश में पीएसआई विशाल, सहायक उप निरीक्षक लखन, संजीव व मुख्य सिपाही रिषी की टीम ने मामले मे शामिल एक और आरोपी सन्नी वासी आर्यनगर गोहाना जिला सोनीपत को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से 5 लाख 90 हजार रूपये बरामद किये गए। आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।

Previous Post Next Post