देश में हुए अभूतपूर्व विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को समर्पित: गीता शर्मा(मंडल अध्यक्ष, महिला मोर्चा)
पिहोवा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे “12 साल — विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के” अभियान के अंतर्गत नेशनल हाईवे-152 डी ग्रीन फील्ड हाईवे पर आयोजित प्रगति पथ यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
इस अवसर पर कुरुक्षेत्र जिला प्रभारी दीपक शर्मा, जिलाध्यक्ष तेजिंदर गोल्डी खैरा, भाजपा महिला मोर्चा पिहोवा मंडल अध्यक्ष गीता शर्मा, सारसा मंडल अध्यक्ष बाबू राम रुआ, बाखली मंडल अध्यक्ष सुखबीर इस्हाक, नरेश आर्य, सतपाल मास्टर, विशाल सौदा, सरपंच धनीरामपुरा विकल कुमार चौबे, गुलशन शर्मा, राकेश पुरोहित सहित अनेक भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष गीता शर्मा ने कहा कि यह यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए अभूतपूर्व विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को समर्पित है। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन और जनसेवा के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल की हैं तथा केंद्र सरकार की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचा है।
गीता शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र निरंतर प्रगति, सुशासन और जनकल्याण के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं तथा विकसित भारत के संकल्प को साकार करने हेतु निरंतर कार्य कर रहे हैं।
प्रगति पथ यात्रा के माध्यम से उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की विकासोन्मुखी नीतियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को जनसामान्य तक पहुंचाने का संदेश दिया।
Tags
PEHOWA