थैलेसीमिया एक जन्मजात बीमारी का इलाज संभव:डॉ संजीव गोयल


अभिषेक पूर्णिमा

पिहोवा 10 जून   प्रवर चिकित्सा अधिकारी डॉ संजीव गोयल द्वारा ली गई बैठक में स्वास्थ्य विभाग पिहोवा में चिकित्सा अधिकारियों और सुपरवाइजर के साथ विभिन्न प्रकार के विषयों पर चर्चा हुई।


                     प्रवर चिकित्सा अधिकारी डॉ संजीव गोयल ने बैठक में बताया कि थैलेसीमिया एक जन्मजात बीमारी है इसकी जांच लैब टैस्ट से संभव है जिसके ब्लड सैंपल ले कर लोक नायक जयप्रकाश हॉस्पिटल कुरुक्षेत्र में भेजे जाते है। 

                उन्होंने कहा कि इस बीमारी के लक्षणों के बारे में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आमजन को जागरूक करे और इस बीमारी के जो लक्षण होते हैं उनमें ज्यादातर बच्चों में अत्यधिक थकान,चेहरा और आंखों का रंग पीला पड़ना,धीमा विकास शामिल हैं। सीबीसी, सिरम आयरन टेस्ट से इस बीमारी का पता चलता है।
 
                  उन्होंने कहा कि इसका इलाज ब्लड ट्रांसफ्यूजन,बोन मैरो ट्रांसप्लांट ओर जीन थेरेपी से इसका इलाज संभव है। इस बीमारी से पीड़ित व्यक्ति को हेमेटोलॉजिस्ट से चिकित्सा देखभाल करनी होगी। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मी,आशा वर्कर के माध्यम से आमजन को इस बीमारी के बारे में जागरूक करने का निर्देश भी दिए है।
Previous Post Next Post