सुरेश बवेजा बने श्री क्षेत्रपाल सेवा समिति के प्रधान,हेमंत शर्मा को महासचिव तथा जय भगवान शर्मा को कोषाध्यक्ष नियुक्त


अभिषेक पूर्णिमा 

पिहोवा, 18 मई : श्री क्षेत्रपाल सेवा समिति पिहोवा की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से समिति के नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। 
                    बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने का संकल्प लिया तथा समाज सेवा एवं धार्मिक कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने पर बल दिया। समिति के कोषाध्यक्ष जय भगवान शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में सुरेश बवेजा को प्रधान, विजय शर्मा को उपप्रधान, योगेश शर्मा को सह उपप्रधान, हेमंत शर्मा को महासचिव तथा जय भगवान शर्मा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अलावा मिथुन अत्री को सह सचिव एवं कानूनी सलाहकार तथा सुरेश वर्मा को प्रेस सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। 
                उन्होंने बताया कि समिति के संरक्षक मंडल में दिनेश तिवारी, धर्मवीर अत्री एवं आशीष चक्रपाणि को सम्मानपूर्वक शामिल किया गया है। बैठक के दौरान सभी सदस्यों ने समिति के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने तथा धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने भी समिति के प्रति पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण भाव से कार्य करने का विश्वास दिलाया।


Post a Comment

Previous Post Next Post