जमीन बेचने के नाम पर महिला से 15 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार



पिहोवा, 30 मई (अभिषेक पूर्णिमा): 
पुलिस में जमीन बेचने के नाम पर महिला से 15 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना शहर पेहवा पुलिस ने जमीन बेचने के नाम पर महिला से धोखाधड़ी करने के आरोपी अंग्रेज सिंह वासी मलिकपुर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। 

               पुलिस को दी अपनी शिकायत में मलिकपुर वासी महिला ने बताया कि मलिकपुर वासी अंग्रेज सिंह ने जमीन का मालिक बताकर उसके साथ धोखाधड़ी की है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने आरोपी के साथ 7 कनाल, 4 मरले व 8 सरसई जमीन खरीदने के लिए 29 लाख रुपए में सौदा तय किया था। उसने आरोपी को 10 लाख रुपए बयाना के नाम पर देकर 23 मई रजिस्ट्री की तारीख तय की थी। उसके बाद रजिस्ट्री से पहले आरोपी ने 5 लाख और ले लिए। उसके बाद आरोपी ने ना तो समय पर जमीन की रजिस्ट्री करवाई और ना ही उसके पैसे वापस किये। जिसकी शिकायत में थाना शहर पिहोवा में मामला दर्ज करके जांच एएसआई लोकित कुमार द्वारा की गई। जांच में सामने आया कि आरोपी अंग्रेज सिंह के नाम उक्त जमीन नहीं थी थी। 

                      आरोपी ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर महिला से धोखाधड़ी की है। 27 मई को थाना शहर प्रभारी निरीक्षक सुनील वत्स के मार्गदर्शन में पीएसआई लोकित कुमार की टीम ने जमीन बेचने के नाम पर महिला से धोखाधड़ी करने के आरोपी अंग्रेज सिंह वासी मलिकपुर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में में पेश करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।

Previous Post Next Post