महंत श्री राजेंद्र पुरी जी महाराज ने जारी रखी विश्व शांति हेतु तप साधना

जग ज्योति दरबार बिजड़पुर में पंच धूनी अग्नि तपस्या का दूसरा दिन, महंत श्री राजेंद्र पुरी जी महाराज ने जारी रखी विश्व शांति हेतु तप साधना

राजेश वर्मा। कुरूक्षेत्र भूमि

28 अप्रैल 2026, दिन मंगलवार को जग ज्योति दरबार बिजड़पुर में चल रही पंच धूनी अग्नि तपस्या का दूसरा दिन अत्यंत श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ, जिसमें महंत श्री राजेंद्र पुरी जी महाराज ने विधि-विधान के अनुसार पंच धूनी अग्नि तपस्या में बैठकर मानव कल्याण, समाज की सुख-समृद्धि और विश्व शांति के लिए अपनी तप साधना को निरंतर जारी रखा। इस दौरान दरबार परिसर में भक्ति का अद्भुत माहौल बना रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु दूर-दूर से पहुंचकर इस दिव्य अनुष्ठान के साक्षी बने। श्रद्धालुओं ने तपस्या स्थल की परिक्रमा कर पुण्य लाभ अर्जित किया तथा महंत जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे वातावरण में मंत्रोच्चारण, आस्था और सकारात्मक ऊर्जा का संचार स्पष्ट रूप से महसूस किया गया। आयोजन से जुड़े सेवादारों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए उचित व्यवस्थाएं की गई हैं, जिससे सभी को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उल्लेखनीय है कि यह पंच धूनी अग्नि तपस्या 27 अप्रैल से प्रारंभ होकर 7 जून तक प्रतिदिन आयोजित की जाएगी, जिसमें श्रद्धालुओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है और क्षेत्र में इस धार्मिक आयोजन को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। मौके पर विजय राठी, गुरिंदर गिल सुनारा गुर्जर विनोद, जागीर मोर ,सतीश, अनिल, पवन सरवन सिंह ,अरमान, सुमित, माया राम गुलशन, ओम कुमार, धर्मबीर मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post