राजेश वर्मा। कुरुक्षेत्र भूमि
पिहोवा,
डीएवी कॉलेज पेहवा के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा शहर व कॉलेज में लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। यह नाटक तंबाखू के हानिकारक प्रभावों तथा 'नशा मुक्त हरियाणा' अभियान पर केंद्रित था।
इस अवसर पर एंटी तंबाखू कमेटी के कन्वीनर एवं राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. सुदीप कुमार ने उपस्थित जनसमूह एवं छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि तंबाखू एवं अन्य नशे न केवल स्वास्थ्य को चरमराते हैं, बल्कि परिवार एवं समाज को भी तबाह करते हैं। प्रो. इकबाल सिंह ने भी छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए इसे जीवन के लिए घातक बताया।
नुक्कड़ नाटक में कॉलेज के छात्रों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। इसमें हिमांशु एवं अंकित तथा गौरव ने विशेष रूप से अभिनय के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। उनके सशक्त अभिनय ने दर्शकों को गहराई से प्रभावित किया।
कार्यक्रम में स्थानीय लोगों, शिक्षकों व विद्यार्थियों ने भाग लिया और नशामुक्ति का संकल्प लिया। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के जनजागरूकता अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
Tags
पिहोवा