भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों को घर-घर पहुंचाने का संकल्प : सुशांत भारती


अभिषेक पूर्णिमा

‘12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के’ अभियान के तहत ग्रामीणों को सरकार की उपलब्धियों से कराया अवगत

मूर्तजापुर में जगत सिंह की अगुवाई में ग्रामीणों ने किया स्वागत

पिहोवा, 8 जून।  भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे ‘12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के’ अभियान के अंतर्गत गांव मूर्तजापुर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा लीगल सेल के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुशांत भारती का ग्रामीणों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। 

                  कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त की। अपने संबोधन में सुशांत भारती ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने पिछले 12 वर्षों में विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। 

                   उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने समाज के प्रत्येक वर्ग को ध्यान में रखते हुए अनेक कल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं, जिनका लाभ सीधे आम नागरिकों तक पहुंचा है। उन्होंने ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि सरकार का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है।

                        सुशांत भारती ने कहा कि आज देश में गरीब, किसान, मजदूर, महिला, युवा और बुजुर्ग सभी वर्गों के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं प्रभावी रूप से संचालित की जा रही हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि तथा स्वच्छ भारत अभियान जैसी योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियां केवल घोषणाओं तक सीमित नहीं हैं, बल्कि धरातल पर परिणाम देने वाली साबित हुई हैं।

                उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पारदर्शी और जवाबदेह शासन व्यवस्था को बढ़ावा दिया है। भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने, डिजिटल सेवाओं के विस्तार और आधारभूत ढांचे के विकास के क्षेत्र में भी ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। गांवों में सड़क, बिजली, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं के विस्तार से ग्रामीण क्षेत्रों की तस्वीर बदली है। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे सरकार की योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं ताकि पात्र व्यक्ति उनका लाभ उठा सकें।

                   कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने भी सरकार की विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों पर अपने विचार रखे तथा क्षेत्र के विकास संबंधी विषयों पर चर्चा की। उपस्थित लोगों ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ समाज के विभिन्न वर्गों को मिल रहा है और इससे लोगों के जीवन स्तर में सुधार आया है।

                  इस अवसर पर गांव मूर्तजापुर के सरपंच जगत सिंह मूर्तजापुर, सुभाष, बलदेव, गयान सरपंच संधोली, सुरेंद्र (जी.एस. फार्म), लाडी पाल, दिनेश, मंगतराम, सुल्तान सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और विकास कार्यों में सहयोग देने का संकल्प लिया।

Previous Post Next Post