राजेश वर्मा। कुरुक्षेत्र भूमि
कुरुक्षेत्र ,
शिव सेना हिंदुस्तान पंजाब के उपप्रधान शमा कांत पांडे आज जग ज्योति धाम बिजड़पुर पहुँचे और वहां धाम के पवित्र परिसर में श्रद्धा भाव से मथा टेका। इस दौरान उन्हें महंत श्री राजेंद्र पुरी जी महाराज ने आशीर्वाद प्रदान किया। शमा कांत पांडे ने कहा कि धार्मिक स्थलों का दौरा और संतों का आशीर्वाद न केवल व्यक्ति के आत्मिक विकास के लिए आवश्यक है बल्कि समाज में नैतिकता, संस्कार और एकता की भावना को भी प्रबल करता है। उनके आगमन से धाम परिसर में भक्तजन और स्थानीय लोग भारी संख्या में एकत्र हुए और उन्होंने शमा कांत पांडे का स्वागत करते हुए उन्हें पुष्प वर्षा और सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने महंत जी के साथ लंबी चर्चा की और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने, युवाओं को नैतिक मार्ग पर मार्गदर्शन देने और धर्म एवं संस्कृति के प्रचार-प्रसार के विषय पर विचार साझा किए। उपस्थित श्रद्धालुओं ने कहा कि ऐसे अवसरों से धर्म और अध्यात्म के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ती है और आस्था मजबूत होती है। वहीं, शमा कांत पांडे ने लोगों से अपील की कि वे अपने जीवन में सदाचार, सामाजिक जिम्मेदारी और संस्कृति की रक्षा करें। उनके इस धार्मिक दौरे से पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा और यह कार्यक्रम स्थानीय मीडिया और समाज में चर्चा का विषय बन गया।